सड़क पर जा रही महिला पर सांड ने किया हमला, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा यकीन
- फोटो : एक्स
Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहा है। ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऐसे जानवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जिसमें या तो आवारा सांड या गायों ने राह चलते लोगों पर हमला कर दिया हो। कभी-कभी इन हमलों में लोगों को गंभीर चोटें आती हैं या मौत हो जाती है। अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़ी महिला पर सांड हमला कर देता है, लेकिन उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल जाता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि
एक सांड महिला की ओर तेजी से दौड़कर आता हुआ दिखाई देता है। महिला घबराकर भागने की वजह सड़क किनारे खड़ी स्कूटी के पास रुक जाती और सही समय पर खुद को बचाकर भाग जाती है।
सांड महिला पर हमला करने की कोशिश में दीवार से टकरा गया, जिसके बाद महिला सुरक्षित वहां से निकल जाती है। दावा किया जा रहा है कि सांड महिला लाल दुपट्टा देखकर क्रोधित हो जाता है। हालांकि, वैज्ञानिक रूप से स्थापित नहीं है। वायरल वीडियो कहा का और कब का है कि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Viral Video: फुटबॉल खेल रहे खिलाड़ी पर अचानक गिरी बिजली, तुरंत हो गई मौत, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
गुजरात के राजकोट पर वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले गुजरात के राजकोट जिले के उपलेटा का एक वीडियो वायरल हुआ थआ। इसमें एक बेकाबू सांड सड़क पर जमकर आतंक मचाया हुआ था। सांड ने कई लोगों को गेंद की तरह हवा में उछाल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।
Video: बच्ची ने लाल सूट में मचाया धमाल, मौजा ही मौजा गाने पर किया शानदार डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल
वीडियो में देखा गया सड़क के चौराहे पर एक सांड खड़ा हुआ दिख रहा था। वीडियो शेयर करते हुए बताया गया था गुजरात के उपलेटा में सांड ने सड़क पर उत्पात मचाया और लोगों को फुटबॉल की तरह हवा में उछाल दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया गया।