आवारा सांड ने सड़क पर लोगों ने गेंद की तरह उछालकर पटका
- फोटो : एक्स
Viral Video: गुजरात के राजकोट जिले के उपलेटा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह बेहद डरावना वीडियो है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक बेकाबू सांड सड़क पर जमकर आतंक मचाया हुआ है। सांड ने कई लोगों को गेंद की तरह हवा में उछाल देता है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के चौराहे पर एक सांड खड़ा हुआ दिख रहा है। उसके आसपास कुछ लोग खड़े हैं, जो एक दूसरे को दूर रहने की सलाह दे रहे हैं। कुछ लोगों ने हाथ में पत्थर लिया हुआ है और एक शख्स अपने हाथ में लाठी लिए दिखाई दे रहा है। लोग बेकाबू सांड को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
इस दौरान लोगों ने सांड के गले में रस्सी फेंककर उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलती है। सांड उनसे छुड़ाकर भाग जाता है। हालांकि, बताया जा रहा है कि बाद में साड़ को पकड़ लिया गया। इस दौरान उसने कई लोगों को हमला कर घायल दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह कई लोगों को गेंद की तरह उछालकर पटक देता है और सींग से मारता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Viral: महिला ने दिखाई हिम्मत, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी... वीडियो वायरल होते ही आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया जे रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि गुजरात के उपलेटा में सांड ने सड़क पर उत्पात मचाया और लोगों को फुटबॉल की तरह हवा में उछाल दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू किया गया। ऐसी घटनाएं चेतावनी हैं कि आवारा पशुओं की समस्या पर तत्काल कार्रवाई जरूरी है।
Mystery of Venus: शुक्र के वायुमंडल में दिखे विशाल छल्ले और लगातार बज रही घंटी, वैज्ञानिकों के उड़े होश
देश के अलग-अलग राज्यों से जानवरों के हमले के वीडियो सामने आते रहते हैं। इससे पहले उत्तर प्रदेश का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स को सांड ने उठाकर पटक दिया था।