फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Valley: इस गांव का नाम क्यों पड़ा किडनी वैली? वजह जानकर हिल जाएंगे आप

Wed, 26 Nov 2025 06:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Kidney Valley: दुनिया में ऐसी कई जगहे हैं, जो अपने अनोखेपन की वजह से बेहद मशहूर हैं। इसी वजह से उनकी चर्चा देश दुनिया में हर तरफ होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे, दुनिया के सबसे अनोखे गांव के बारे में जहां ज्यादातर लोग एक ही किडनी के सहारे जिंदा हैं।
विज्ञापन
इस गांव का नाम क्यों पड़ा किडनी वैली? (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kidney Valley: दुनिया में ऐसी कई जगहे हैं, जो अपने अनोखेपन की वजह से बेहद मशहूर हैं। इसी वजह से उनकी चर्चा देश दुनिया में हर तरफ होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे, दुनिया के सबसे अनोखे गांव के बारे में जहां ज्यादातर लोग एक ही किडनी के सहारे जिंदा हैं। इस गांव का नाम किडनी वैली है। कई लोग इसे किडनी वाले गांव के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, गांव का वास्तविक नाम होकसे है। ये नेपाल में स्थित है। अपनी इसी विचित्रता के कारण ये गांव देश दुनिया में काफी मशहूर है।

विज्ञापन


यहां के लगभग सभी लोग अपना गुजारा मात्र एक किडनी के सहारे कर रहे हैं। इस कारण अक्सर उनको कई गंभीर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आती हैं। आप में से कई लोग ये सोच रहे होंगे कि आखिर गांव के सभी लोगों के पास एक ही किडनी क्यों है? आइए जानते हैं इसके बारे में -

किडनी वैली नाम से मशहूर होकसे गांव में गरीबी काफी ज्यादा है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते यहां के लोग अपनी एक किडनी को बेचकर जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। 
विज्ञापन


Viral Video: जॉब छोड़ी तो बदल गया अपना ही घर, बेटे ने सुनाया कड़वा सच, बोला- गरीब बेटा किसी को नहीं भाता

अपना पेट पालने के लिए यहां के लोग अक्सर अपनी एक किडनी को मात्र 2000 रुपये में बेच देते हैं। कई लोगों का कहना है कि इस गांव में मानव अंगों की तस्करी काफी ज्यादा होती है। यहां पर अंगों की तस्करी करने वाले लोग अक्सर यहां के मासूम लोगों को झांसा देकर उनकी किडनी निकाल लेते हैं। 

Fort: भारत के इस किले में छिपा है अरबों का खजाना! आज तक कोई नहीं खोज पाया, अंदर से आती हैं अजीबोगरीब आवाजें

कई लोगों का कहना है कि अंगों की तस्करी करने वाले लोग यहां के लोगों को लालच देते हुए कहते हैं कि किडनी निकालने के बाद उसकी जगह दूसरी किडनी उग आएगी। गांव के मासूम लोग उनकी बातों में फंस जाते हैं और चंद रुपयों के लालच में अपना बहमूल्य अंग उन तस्करों को दे देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें