फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बेटों ने दी पिता को खास अंतिम विदाई, हेलीकॉप्टर से कराई फूलों और नोटों की बारिश, हैरान हुए लोग

Wed, 02 Jul 2025 09:53 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आसमान से गिरते नोटों को लूटने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस नजारे ने हर किसी को चौंका दिया। कुछ लोगों ने इस घटना को गैर-जिम्मेदाराना और पागलपन करार दिया, वहीं बहुत से लोगों ने इसे डैरेल थॉमस को एक सच्चे दिल से दी गई बेमिसाल विदाई बताया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से उड़ाए नोट - फोटो : एक्स@JavierVera57211
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बुजुर्गों की अंतिम विदाई को बड़े आदर-सम्मान के साथ मनाने की परंपरा है, लेकिन अमेरिका से आई एक खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। अमेरिका में रहने वाले डैरेल थॉमस नाम के व्यक्ति का निधन हो गया था। उनके परिवार ने तय किया कि वे उनकी आखिरी इच्छा को खास अंदाज में पूरा करेंगे। उनके अंतिम संस्कार के दिन उनके बेटों डैरेल और जॉन्टे ने एक हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया, जिससे गुलाब की पंखुड़ियों के साथ-साथ करीब 4.27 लाख रुपये की नकदी हवा से बरसाई गई। यह आयोजन इतना अनोखा था कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और हर कोई इसे देखकर दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग आसमान से गिरते नोटों को लूटने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस नजारे ने हर किसी को चौंका दिया। कुछ लोगों ने इस घटना को गैर-जिम्मेदाराना और पागलपन करार दिया, वहीं बहुत से लोगों ने इसे डैरेल थॉमस को एक सच्चे दिल से दी गई बेमिसाल विदाई बताया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पहले से सिर्फ गुलाब की पंखुड़ियों के गिराए जाने की सूचना थी, लेकिन पैसों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। डेट्रॉइट पुलिस ने बाद में साफ किया कि वे इस घटना को लेकर कोई जांच नहीं कर रहे हैं, हालांकि अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन ने हेलिकॉप्टर उड़ान और नोटों की बारिश की घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इससे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ।



पिता को दी इतनी खास विदाई
डैरेल थॉमस की भतीजी क्रिस्टल पेरी ने कहा कि डैरेल थॉमस हमेशा दूसरों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे और ऐसे लोग आज के समय में बहुत कम मिलते हैं। डैरेल थॉमस एक कामयाब बिजनेसमैन थे और नेशनल हॉट रॉड एसोसिएशन से लाइसेंस प्राप्त रेसिंग ड्राइवर भी थे। इसके बावजूद उनकी असली पहचान एक दिलदार इंसान के तौर पर थी। वे समाज की बेहतरी के लिए कई बार अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान कर देते थे और जरूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं रहते थे।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर डैरेल थॉमस को लेकर कई लोग भावुक हो गए। बहुत से लोग उन्हें ‘ईस्टसाइड का लेजेंड’ बताते हुए उनके बड़े दिल की सराहना कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में उनके बेटों और पूरे परिवार को धन्यवाद दे रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता के सपने को इतना खास और यादगार बनाकर पूरा किया। कई यूजर्स ने लिखा कि इस विदाई ने साबित कर दिया कि इंसान के जाने के बाद भी उसके अच्छे कर्म उसे अमर बना देते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें