फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: विदेश से लौटा बेटा पर पिता को नहीं पड़ी भनक, वीडियो कॉल पर पीछे खड़े होकर की बात, दिया सरप्राइज

Tue, 10 Jun 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता मोबाइल फोन लिए बेटे से बात कर रहे हैं और अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उसके साथ अपनी दिनचर्या भी साझा कर रहे हैं। यह सीन देखकर ऐसा लगता है कि मानो हाथ में मोबाइल था और आंखों में इंतजार।
विज्ञापन
बेटे ने पिता को किया सरप्राइज - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे पढ़ाई के लिए तो कभी नौकरी पाने के लिए घर से बाहर विदेश जाते हैं और पूरी लगन के साथ अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करते हैं। हालांकि, पेरेंट्स अपने बच्चों को देखने के लिए तरस जाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस जमाने पर मीलों दूर बैठे व्यक्ति को भी देखना आसान हो गया है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। एक बाप, जिसका बेटा सालों पहले "विदेश" चला गया था, फोन पर अपने बेटे से बात कर रहा था। आवाज उस पार से आ रही थी, लेकिन बेटे की मौजूदगी बहुत पास थी। इतना पास कि अगर पिता पीछे मुड़ते, तो वो अपने बेटे को गले लगा सकते थे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता मोबाइल फोन लिए बेटे से बात कर रहे हैं और अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। साथ ही उसके साथ अपनी दिनचर्या भी साझा कर रहे हैं। यह सीन देखकर ऐसा लगता है कि मानो हाथ में मोबाइल था और आंखों में इंतजार। वो अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात कर रहा होता है, जो उन्हें बताया करता था कि वो अभी भी विदेश में नौकरी कर रहा है और जल्दी लौटेगा।

https://www.facebook.com/watch/?v=713262147951419&rdid=i4S4EWiFpjCjrnEz
विज्ञापन


बेटे ने पिता को लगाया गले
हालांकि, वीडियो में आगे दिखाया गया है कि पिता को यह नहीं पता था कि उसका बेटा उसी वक्त अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। फोन पर बात करते हुए वो धीरे-धीरे पिता की ओर बढ़ता है और जैसे ही उसके पिता की आंखों से आंसू छलके बेटे ने पीछे से आकर अपने पिता को गले लगा लिया। इस इमोशनल वीडियो को हर कोई अपनी स्टोरीज और दोस्तों के साथ तेजी से शेयर कर रहा है।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बेटा घर से दूर रहकर कितना भी पैसा कमाकर घर भेजता हो, लेकिन बाप चाहता है ,बेटा कम कमाए लेकिन मेरे साथ ही रहे ,आज कई घरों में यही स्थिति है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यहां पिता की आवाज सुनकर आपकी आंखें जरूर नम होंगी।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'हम माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे उनके साथ ही रहें, लेकिन बच्चों का ख्वाब भी जरूरी है। ऐसे में उन्हें भी हर थोड़े समय में अपने पेरेंट्स से मिल लेना चाहिए।'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें