फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पिता की मौत के बाद बेटे ने पार की हद, शव का अंगूठा सादे कागज पर लगवाने का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 09:19 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के खड़ौहा गांव में एक बेटे पर अपने मृत पिता की संपत्ति और जमीन अपने नाम कराने के लिए उनके शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लगवाने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
अंतिम संस्कार से पहले ही बेटे की शर्मनाक करतूत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के रहीमाबाद इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। खड़ौहा गांव में 75 वर्षीय छत्रपाल की मौत के बाद उनके शव के साथ कथित तौर पर ऐसा किया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद ग्रामीण भी हैरान रह गए। आरोप है कि संपत्ति और जमीन अपने नाम कराने की नीयत से मृतक के इकलौते बेटे महेंद्र ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पिता के बेजान हाथ का अंगूठा सादे कागज पर लगवाया। तो आज की इस खबर में भी हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि छत्रपाल की सांसें थमने के बाद परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा था। इसी दौरान महेंद्र और उसके चचेरे भाई ने कथित तौर पर मृतक के हाथ का अंगूठा सादे कागजों पर लगाना शुरू कर दिया। आरोप है कि यह पूरी कवायद पिता की जमीन और संपत्ति से जुड़े कागजात अपने पक्ष में तैयार करने के मकसद से की जा रही थी।

लोगों ने फोन में रिकॉर्ड किया वीडियो
शव के साथ यह सब होता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों को भी कुछ समझ नहीं आया। जब लोगों ने करीब से देखा तो मामला और भी चौंकाने वाला लगा। कुछ ग्रामीणों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसके बाद देखते ही देखते यह मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन


लोगों ने की बेटे की आलोचना
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग इस घटना को लेकर आरोपी बेटे की जमकर आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस पिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी होनी चाहिए थी, उसी समय उनके शव के साथ इस तरह की कथित हरकत बेहद शर्मनाक है।

हरकत में आई पुलिस
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक के अंगूठे का निशान किन दस्तावेजों पर और किस उद्देश्य से लिया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें