फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया की वो अजीबोगरीब बातें, जो करती हैं पूरी दुनिया को हैरान

Mon, 06 Jan 2020 10:35 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया तो वैसे अपने परमाणु परीक्षणों और अमेरिका के साथ तनातनी के चलते दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कुछ ऐसे कानून भी हैं, जो बेहद ही अजीबोगरीब हैं। इन कानूनों की आलोचना दुनियाभर में होती है, लेकिन उससे उत्तर कोरिया को कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने अनुसार कानून बनाता है और वहां की जनता तो वो कानून मानने ही पड़ते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : Pixabay
पूरी दुनिया भर में जहां लोग वर्ष 2020 मना रहे हैं, वहीं उत्तरी कोरिया में अभी वर्ष 109 मनाया जा रहा है। दरअसल, उत्तर कोरिया का संस्थापक किम II सुंग को कहा जाता है। उनका जन्म वर्ष 1912 को हुआ था। उन्ही के जन्मदिन के वर्ष से ही उत्तरी कोरिया अपने नए वर्ष की गणना करता है। इस हिसाब से अभी उत्तर कोरिया अपना 109वां नया साल मना रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
उत्तर कोरिया - फोटो : Social media
उत्तर कोरिया में कानून है कि यहां आम नागरिक कार नहीं खरीद सकते हैं। यहां पर कार रखने की इजाजत सिर्फ सेना और सरकार के अधिकारियों को ही है। 

4 of 7
किजोंग डांग - फोटो : Social media
उत्तर कोरिया में किजोंग डांग नाम का एक मॉडल शहर बनाया गया है। उत्तर कोरिया ने ठीक बॉर्डर पर इस शहर का निर्माण किया है, जो कि दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए है। पर यहां पर कोई नहीं रहता है। इसे एक भुतहा शहर कहा जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया में गरीब लोगों की तस्वीर लेना कानूनन अपराध है। दरअसल, उत्तर कोरिया का मानना है कि इससे देश की छवि खराब होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया में आप अपने मनपसंद के बाल नहीं कटवा सकते हैं। सरकार ने लोगों के बाल कटवाने के कुछ डिजाइन जारी किए हैं। उत्तर कोरिया में रहने वाले लोग इन्हीं डिजाइनों में से किसी एक को पसंद करके अपने बाल कटवा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर कोरिया में लोगों का नीला जींस पहनना प्रतिबंधित है। हालांकि पर्यटकों को ये छूट है कि वो नीले रंग की जींस पहन सकते हैं, लेकिन किम II सुंग और किम जोंग द्वितीय के मेमोरियल हॉल में जाने से पहले आपको दूसरे रंग की पैंट पहननी होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें