फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दूल्हे की जरूरत नहीं, दुल्हन अकेले ही कर लेती है शादी

Mon, 24 Apr 2017 01:12 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक हम सब ने यही देखा है कि दूल्हे के बिना शादी नहीं होती है। यानी शादी के लिए एक दूल्हे और एक दुल्हन होना जरूरी है। लेकिन आपसे कहा जाए कि अब शादी के लिए दुल्हन को दूल्हे की जरूरत नहीं होगी। एक बार तो आप जरूर चकित रह जाएंगे कि ऐसा कैसा हो सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...  सीढ़ियों से आ रही थी आवाज, छानबीन पर पता चला हजारों साल पुराना रहस्य
 


 
Trending Videos

लेकिन एक जगह ऐसी है जहां दुल्हन अकेले ही शादी कर लेती है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जापान की एक कंपनी की ओर यह सुविधा दी जा रही है, जिसमें लडकियां बिना दूल्हे के शादी कर सकती है। दरअसल यह कंपनी एक तरह का पैकेज देती है।

ये भी पढ़ें... 21 साल के इस शख्स को हुई 'अमिताभ' की बीमारी, लाखों में है इसकी मांग.... 
विज्ञापन

 इस पैकेज में वह लड़कियां जो शादी तो करना चाहती हैं, लेकिन किसी के साथ उम्रभर नहीं रहना चाहतीं। वह एक दिन के लिए खुद को दुल्हन के रूप में देख सकती हैं। इसके लिए कंपनी ने बाकायदा रजिट्रेशन की सुविधा दी है। बताया जा रहा है कि जिस दिन शादी होती है उस दिन कंपनी का ही एक मेकअपमैन दुल्हन को पूरी तरह से तैयार करता है। फिर दुल्हन का फोटोसेशन होता है। दुल्हन की पोशाक और पार्टी का आयोजन दुल्हन के इच्छा के अनुसार किया जाता है। इन विवाह समारोह का अयोजन साधारण और शाही दोनों तरह से किया जाता है।

पढ़ें... खुदाई के दौरान 4 हजार साल पुराने मकबरे से मिला कुछ ऐसा, लोग रह गए दंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें