फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहर या करिश्मा? सऊदी अरब में हुई भारी बर्फबारी, बर्फ की चादर से ढक गया रेगिस्तान

Wed, 06 Nov 2024 02:05 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सऊदी अरब के रेगिस्तान में बर्फबारी एक दुर्लभ घटना है और इस तरह की घटना पहले कभी देखी नहीं गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इस अद्भुत नजारे को देखकर हैरान रह गए हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब में बर्फबारी - फोटो : instagram/@lifeinsaudiarabiaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snowfall in Saudi Arabia: सऊदी अरब आमतौर पर अपनी तपती गर्मी और विशाल रेगिस्तानों के लिए जाना जाता है, लेकिन अब एक अनोखी घटना सामने आ रही है। हाल ही में अल-जौफ क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी ने सभी को हैरान कर दिया है। रेगिस्तान में बर्फबारी की यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के लिए बल्कि दुनिया भर के लिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि रेगिस्तान में बर्फबारी एक असाधारण घटना है। इस बर्फबारी से संबंधित कई दिलचस्प फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे आपको भी देखना चाहिए।

विज्ञापन

 

 

अल-जौफ में बर्फबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-जौफ क्षेत्र में पिछले बुधवार से भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के कारण रेगिस्तान पर सफेद बर्फ की चादर बिछ गई है। दावा किया जा रहा है कि इस तरह की बर्फबारी पहले कभी नहीं देखी गई। इस बर्फबारी और भारी बारिश के कारण पूरे इलाके में तापमान कम हो गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों का मानना है कि यह दुनिया के अंत का संकेत है और कयामत नजदीक आ रही है। वहीं कुछ लोगों का मानना है ऐसा ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव की वजह से हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Chhath Puja: डेढ़ लाख साल पुराना है ये सूर्य मंदिर, भगवान विश्वकर्मा ने एक रात में किया था निर्माण, क्या है छठ पूजा से संबंध
विज्ञापन


अल-जौफ प्रांत का महत्व
सऊदी अरब के उत्तरी-पश्चिमी कोने में बसा अल-जौफ प्रांत अपने रेगिस्तानी विस्तार, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। अल-जौफ  की राजधानी सकाका है। यहां का मौसम आम तौर पर बहुत गर्म होता है, लेकिन हाल के दिनों में यहां हुई बर्फबारी और भारी बारिश ने इस क्षेत्र के मौसम में एक बड़ा बदलाव ला दिया है।

आपको बता दें कि अल-जौफ न केवल सऊदी अरब के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यहां के खजूर के बाग और अन्य कृषि उत्पाद देश भर में मशहूर हैं। यह क्षेत्र सदियों से प्राचीन व्यापार मार्गों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, और यहां कई ऐतिहासिक स्थल और किले मौजूद हैं जो इस क्षेत्र के समृद्ध इतिहास को बयां करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें