फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: आईने में खुद को देखकर सांप ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख लोग रह गए दंग

Tue, 04 Aug 2026 10:15 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आईने में अपना अक्स देख सांप कुछ ऐसा करता है, जो आपके होश उड़ा देगा।
विज्ञापन
आईने में अपना अक्स देख भड़क उठा सांप - फोटो : @kumjyg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Viral Video In Hindi: सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। हर सांप जहरीला नहीं होता, लेकिन फिर भी किसी सांप को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो आपके होश उड़ा देगा। क्या आपने कभी किसी सांप को खुद अपने ही गुस्से से जूझते देखा है? अगर नहीं तो इस वीडियो को देख आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन


Viral Video: विशाल अजगर के ऊपर से गुजर गई गाड़ी, फिर सामने आया ऐसा दृश्य जिसने सबको हैरान कर दिया


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक सांप कांच के बॉक्स के अंदर बंद दिखाई देता है। जिसके बाद उसके सामने एक आईना रखा जाता है। जैसे ही सांप के सामने आईना रखा जाता है, वह उसमें दिख रही अपनी ही परछाई को दूसरे सांप की तरह समझने लगता है। कुछ ही पल में उसका व्यवहार  पूरी तरह बदल जाता है। सांप फन फैलाकर लगातार कांच पर वार करने लगता है। वह कई बार लगातार कांच पर जोर से हमला करता है, मानो सामने मौजूद दुश्मन को खत्म कर देना चाहता हो। इस दौरान उसके मुंह से कुछ सफेद-सफेद सा भी निकल रहा है, शायद वो जहर है। 

विज्ञापन

 
आईने में खुद को देख आक्रामक हुए सांप के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 85 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो को शेयर कर उसके कैप्शन में लिखा है- फिजिक्स का जादू है? यह सांप खुद पर हमला कर रहा है, कुछ सफेद-सफेद भी निकल रहा है। 

सांप का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  अपने ही अक्स को दुश्मन समझ लिया। दूसरे यूजर ने लिखा- सांप शीशे में अपनी परछाई देखकर हमला कर रहा है। 

Viral Video: पंखा साथ लेकर जनरल डिब्बे में चढ़ा शख्स, चार्जिंग पॉइंट पर लगाया प्लग, फिर हुआ कुछ ऐसा

विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्यादतर सांप इंसानों की तरह आईने में खुद को पहचानने की क्षमता नहीं रखते। वह अपनी पहचान मुख्य रूप से गंध, कंपन और आसपास के वातावरण के जरिए करते हैं। ऐसी स्थिति में वो आईने में दिखाई देने वाली अपनी ही तस्वीर को किसी दूसरे सांप या संभावित खतरे के रूप में समझते हैं। यही वजह है कि कुछ हालात में वह रक्षात्मक या  आक्रामक व्यवहार दिखाले लगते हैं। हालांकि किसी भी सांप का व्यवहार उसकी प्रजाति, माहौल और उस समय की स्थिति पर भी निर्भर करता है।

Viral Video: बोरी की तरह कंधे पर मगरमच्छ को उठा थाने पहुंचा युवक, लोग बोले- ये है बिहारियों का देसी स्वैग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें