फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सांप ने पीछे से शख्स के सिर पर कई बार किया हमला, ऐसे बची लड़के की जान, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 27 May 2025 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार सांप द्वारा लोगों को काटने की वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आराम से बैठकर फोन पर बातें कर रहा है
विज्ञापन
सांप ने पीछे से शख्स के सिर कई बार किया हमला, ऐसे बची लड़के की जान - फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Video Viral: धरती पर पाए जाने वाले सापों में कई बेहद जहरीले होते हैं। सोशल मीडिया पर आपने कई सापों के वीडियो देखे होंगे, जो रोंगटे खड़े करने वाले होते हैं। इसके कारण लोग सांप से बचकर रहते हैं। सांप के काटने से कई बार इंसान की मौत हो जाती है। इसकी वजह से लोग सांप से छेड़छाड़ नहीं करते हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई बार सांप द्वारा लोगों को काटने की वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आराम से बैठकर फोन पर बातें कर रहा है। उसने कल्पना भी नहीं की होगी कि अगले पल उसके साथ क्या होने वाला है? 

दरअसल, पीछे से एक विशालकाय सांप आकर उसके सिर पर कई बार हमला करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उसने अपना मुंह खोल रखा है और काफी तेजी से उसके सिर पर डंक मार रहा है। शख्स को तुरंत अहसाल होता है कि उसके पीछे कुछ हो रहा है और वो देखने के लिए पलटता भी है। 
विज्ञापन

 

Viral Video: नेपाल की शादी में अचानक घुसा गैंडा, फिर किया कुछ ऐसा कि लोग फटाफट फोन निकालकर करने लगे रिकॉर्डिंग

लेकिन सांप ने मुंह में शख्स की टोपी को ऐसा पकड़ा हुआ था कि वो पीछे रह जाती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, वो अपनी टोपी की वजह से बच गया। वीडियो को अभी तक सात लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। कई लोगों ने वीडियो को देखने के बाद हैरानी जताई है।

Optical Illusion: भाभी की भीड़ में लिखा है भैय्या, क्या आप 15 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

एक शख्स का कहना है कि अगन आप नहीं जानते हैं तो मैं आपको बताता हूं कि यह बैंडेड क्रेट सांप है, जो बेहद विषैले होते हैं और एक युवा को भी मार सकते हैं। यह शख्स वाकई काफी भाग्यवान है। दूसरे शख्स ने कहा कि ये तो नया डर है जो मन में बैठ गया है अब। कई लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें