बैग में छिपकर स्कूल पहुंच गई नागिन, खोलते ही लगी फुफकारने
- फोटो : एक्स
Nagin in School Bag: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक रोंगटे खड़ा कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल में एक मासूम बच्चे के बैग से अचानक नागिन निकल आई। जहरीले सांप को देखते क्लास में अफरातफरी मच गई और बच्चे डरकर बाहर भाग गए। रहली विकासखंड के ग्राम चांदपुर स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल का यह पूरा मामला है।
बताया जा रहा है कि बुधवार को नर्सरी कक्षा का छात्र भास्कर अहिरवार हर दिन की तरह स्कूल पहुंचा था। जैसे ही उसने पढ़ाई के लिए अपने बैग खोला और अंदर सांप बैठा दिखा। जहरील सांप को देखते ही मासूम बच्चा डर गया और तुरंत बैग छोड़कर चीखते हुए क्लास से बाहर भाग गया। उसके पीछे अन्य बच्चे भी बाहर भाग गए।
क्लास से बच्चे जान बचाकर बाहर भाग गए। इसके बाद पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। अच्छी बात यह रही है कि एक शिक्षक ने सूझबूझ और बहादुरी से बड़े हादसा टाल दिया।
Video: बेटे की पढ़ाई के लिए जान पर खेल गया पिता, कंधे पर बैठाकर पार कराया उफनती नदी, वायरल हुआ वीडियो
शिक्षक ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू
मामले की जानकारी मिलने पर ही स्कूल के शिक्षक अभय यादव तुरंत क्लासरूम में पहुंच गए। उन्होंने सूझबूझ दिखाई और सावधानी से बैग को उठाया। इसके बाद वो स्कूल परिसर से बाहर सड़क पर बैग लेकर आए। उन्होंने बैग को खोला तो उसमें से करीब डेढ़ फीट लंबी नागिन बाहर निकलकर आई।
Viral Video: नई-नवेली दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ने जीता लोगों का दिल
फिर शिक्षक ने बिना डरे नागिन का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने उसे एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया। फिर उसे सुरक्षित तरीके से पास के जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।