फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Facts: क्या सच में दुश्मन से बदला लेती है नागिन? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश

Tue, 26 Aug 2025 12:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: एक मिथक है कि कोई सांप को किसी प्रकार से चोट पहुंचाता है, तो वह आपको हमेशा याद रखते हैं और बदला भी लेते हैं। आपने कई फिल्मों में भी ऐसा देखा होगा।
विज्ञापन
क्या सच में दुश्मन से बदला लेती है नागिन? - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Snake Facts: हिंदू धर्म में सांपों का पौरिणक महत्व बताया गया है। भारत में सापों की पूजा होती है। भगवान शिव ने अपने गले में नाग को धारण किया हुआ है, तो वहीं भगवान विष्णु सात सिर वाले शेषनाग की शैय्या पर आsराम करते हैं। पौराणिक कथाओं में खास शक्तियों वाले सांपों के सैकड़ों संदर्भ मिलते हैं। ऐसे में सांपों को लेकर हजारों मान्यताएं और मिथक हैं।

विज्ञापन


इनमें से अधिकांश मिथक सपेरों द्वारा फैलाए जाते हैं, जैसे, ''सांप दूध पीते हैं, सांपों के माथे पर नागमणि होता है। एक मिथक यह भी है कि सांप के आंखों में कातिल की तस्वीर कैद हो जाती है और वो दुश्मन से बदला लेते हैं। आपने भी इस तरह की कई बातें जरूर सुनी होंगी, लेकिन इनमें कितनी सच्चाई हैं, आइए आज हम आपको बताते हैं।

क्या सांप दुश्मन से लेते हैं बदला? 

एक मिथक है कि कोई सांप को किसी प्रकार से चोट पहुंचाता है, तो वह आपको हमेशा याद रखते हैं और बदला भी लेते हैं। आपने कई फिल्मों में भी ऐसा देखा होगा। सांप अपनी आंखों में कातिल की तस्वीर कैद कर लेते हैं और साथी नागिन बदला लेती है। 
विज्ञापन


Video: रेल पटरी पर चल रहा था हाथी और तभी आ गई ट्रेन, फिर लोको पायलट ने किया कुछ ऐसा, तारीफ कर रहे हैं लोग

वैज्ञानिक तौर पर ऐसा नहीं होता है, क्योंकि सांप इंसान के चेहरे को पहचानने या याद रखने में सक्षम नहीं होते हैं। सांप का दिमाग सामान्य होता है और वो चेहरे को पहचानने में सक्षम नहीं हैं। सांपों में बदला लेने के लिए लोगों या स्थानों को याद रखने की आवश्यक दिमाग नहीं होता है। इस मिथक के लिए हिंदी फिल्मों को भी जिम्मेदार माना गया है।

Viral Video: गर्लफ्रेंड को पेट्रोल की टंकी पर बैठाकर बाइक चला रहा था लड़का, वीडियो हुआ वायरल और फिर...

प्रतिशोधी जानवर नहीं होते हैं सांप

आपने कई बार सुना होगा कि अगर आपने किसी सांप को मार दिया तो उसका साथी आपको ढूंढ लेगा, लेकिन यह भी एक मिथक है। असल में सांप प्रतिशोधी जानवर नहीं होते और उन्हें चोट पहुंचाने वाले लोगों का पीछा करने या उनका पता लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं होती। सबसे खास बात यह है कि सांप की मौत होने पर उसका तांत्रिक तंत्र काम नहीं करता है। ऐसे में किसी भी तस्वीर या याद को आंखों में कैद होना बिल्कुल संभव नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें