फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Slowest Train: ये है भारत की सबसे धीमी ट्रेन, स्पीड जानेंगे तो पकड़ लेंगे कान

Fri, 18 Apr 2025 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे धीमी ट्रेन कौन सी है और इसकी स्पीड कितनी है? अगर नहीं तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं और शायद आपको ये जानकर हैरानी भी हो सकती है।
विज्ञापन
भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन का क्या नाम है? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Ki Slowest Train: आप ने कभी न कभी भारतीय ट्रेन से सफर किया ही होगा? यात्रा लंबी दूरी की हो या फिर कम दूरी की, लेकिन एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से ही सफर करता हुआ नजर आता है। रोजाना रेलवे की तरफ से काफी बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों के लिए ट्रेनें चलाई जाती हैं जिनके जरिए लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं।

विज्ञापन


इन ट्रेनों की स्पीड भी काफी ज्यादा होती है और सुपरफास्ट जैसी ट्रेनें तो लंबे से लंबे सफर को कम समय में तय कर लेती हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय रेलवे की वो कौन सी ट्रेन है जो सबसे धीमी चलती है? अगर नहीं, तो आप इस खबर में जान सकते हैं भारत की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में और इसकी स्पीड के बारे में भी...

कौन सी ट्रेन है?

भारतीय रेलवे की जो ट्रेन सबसे धीमी चलती है उसका नाम मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन है और इस ट्रेन को नीलगिरी माउंटेन भी कहा जाता है। इस ट्रेन से लोग सफर करते हैं, लेकिन ये काफी धीमी रफतार से चलती है।
विज्ञापन


इस ट्रेन की स्पीड को आप ऐसे समझ सकते हैं कि ये मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन 46 किलोमीटर का सफर तय करने में 5 घंटे का समय लेती है। यही नहीं, कई बार तो ये सफर 6 से 7 घंटे तक में पूरा हो पाता है। हालांकि, ये ट्रेन काफी पहले से चलती हुई आ रही है।

कहां से कहां तक चलती है?

ये मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन तमिलनाडु के मेट्टुपालयम रेलवे स्टेशन से ऊटी के उदमंडल रेलवे स्टेशन के बीच चलती है। ये पूरा सफर 46 किलोमीटर का होता है जिसमें केलर, कुन्नुर, वेलिंगटन, लवडेल और ऊटाकमुंड स्टेशन पड़ते हैं और इन स्टेशन से गुजर कर ही ये सफर पूरा होता है।

खूबसूरत होता है पूरा सफर

बात इस ट्रेन के गुजरने वाले रास्ते की करें तो ये काफी खूबसूरत सफर होता है। इस पूरे सफर के दौरान 250 से ज्यादा छोटे-बड़े पुल आते हैं। जबकि, 16 सुरंगों से होकर ये मेट्टुपालयम ऊटी नीलगिरी पैसेंजर ट्रेन गुजरती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें