फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फ्लाइट में स्केच आर्टिस्ट ने बना दिया यादगार मोमेंट, एयर होस्टेस को दिया ऐसा सरप्राइज

Wed, 11 Mar 2026 01:36 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में सफर के दौरान फ्लाइट में सवार एक स्केच आर्टिस्ट एयर होस्टेस को उसका एक सुंदर सा स्केच बनाकर गिफ्ट करता है। बदले में वह उससे इंप्रेस होकर उसे जो रिटर्न गिफ्ट देती है, वो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अबतक 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
स्केच आर्टिस्ट ने एयर होस्टेस को दिया सरप्राइज - फोटो : @abhinav_arts
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sketch Artist Surprises Air Hostess On Flight: एयर होस्टेस, जिन्हें फ्लाइट अटेंडेंट भी कहा जाता है। उड़ान के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करती है। ऐसे में आप उनसे विनम्रता के साथ व्यवहार करें, वह भी उस सम्मान की पूरी हकदार होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस से जुड़ा एक बेहद प्यारा वीडियो सामने आया है, जिसमें सफर के दौरान फ्लाइट में सवार एक स्केच आर्टिस्ट अभिनव एयर होस्टेस को उसका एक सुंदर सा स्केच बनाकर गिफ्ट करता है। बदले में वह उससे इंप्रेस होकर उसे जो रिटर्न गिफ्ट देती है, वो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे अबतक 6 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन


Viral Video: ट्रेन का कोच बना लाइव रियलिटी शो, तेज म्यूजिक पर डांस करते हुए रील बनाता परिवार, देखें वीडियो


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक स्केच आर्टिस्ट एक एयर होस्टेस को काम करता हुआ देख रहा होता है। फिर वो पता नहीं क्या सोचता है और अपने मल्टीकलर पेन से उसका एक प्यारा सा स्केच बना देता है। जिसके बाद वह उस एयर होस्टेस को बुलाकर जब वह स्केच दिखाता है, तो उसका रिएक्शन बिल्कुल चौकने वाला होता है। वह सरप्राइज रह जाती है, जिससे उसका मुंह खुला का खुला रहा जाता है।

 

विज्ञापन

बता दें कि एयर होस्टेस का नाम पिहू झिंगरान है। पिहू स्केच देख अभिनव का शुक्रिया अदा करती है और फिर अपनी साथी को भी वह स्केच दिखाती है। स्केचमैन अभिनव ने अपनी आर्ट से एयर होस्टेस को जो सरप्राइज दिया उसके बदले पिहू पहले तो उन्हें खाने-पीने की चीजें गिफ्ट करती है। लेकिन फिर जब फ्लाइट लैंड करती है और अभिनव बाहर जा रहे होतें है, तब पिहू अपने हाथों से लिखकर एक सुंदर-सा नोट भी उन्हें देती है। जिसके साथ ही यह वीडियो खत्म हो जाता है। 

 

स्केचमैन और एयर होस्टेस के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम @abhinav_arts पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, वो बहुत प्यारी है। उनके रिएक्शन बहुत मासूम थे और ‘थैंक यू’ कार्ड के लिए पिहू को धन्यवाद। एयर इंडिया एक्सप्रेस को धन्यवाद, मुझे फ्लाइट और प्रोफेशनल व्यवहार का बहुत आनंद आया, फिर से धन्यवाद। 

Viral Video: एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ मस्ती करती दिखीं तीन एयर होस्टेस, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल


Viral Video: पारंपरिक भारतीय पोशाक और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार मेल, लोग बोले- बर्फ में उड़ती सुपरवुमन

स्केचमैन अभिनव जाधम ने 21 फरवरी को इस वीडियो को शेयर किया था जिसे अब तक 6 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं अभिनव की इस रील को 41 लाख लोगों ने लाइक किया और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने कहा- मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि स्केच देखते ही उसकी आंखें कैसे चमक उठीं। दूसरे यूजर ने कहा- मुझे नहीं पता कि मैं क्यों शर्मा रही हूं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें