एसी कोच में सीट को लेकर टीटीई से भिड़ी बेटिकट महिला
- फोटो : एक्स
ट्रेन के एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल वीडियो में एक महिला कथित तौर पर बिना टिकट एसी कोच में यात्रा करती दिख रही है। जब रेलवे कर्मचारी और एक यात्री उससे टिकट दिखाने के लिए कहते हैं, तो वह बहस करने लगती है। महिला का यह व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
टिकट मांगने पर टीटीई से करने लगी बहस
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला ट्रेन के एसी कोच में खिड़की के पास बैठी दिख रही है। उसके कानों में ईयरफोन लगे हैं। वीडियो के मुताबिक, टीटीई उससे टिकट दिखाने के लिए कहता है, तो वह करीब 25 से 30 सेकंड तक कुछ नहीं बोलती है। इसके बाद महिला उल्टा सवाल करती है कि क्या शिकायत करनी है और कब से उसे परेशान किया जा रहा है। इस दौरान वीडियो बना रहे यात्री पर भी नाराजगी जाहिर करती है। वह कहती है कि उसके फोन में वीडियो बनाने की जरूरत नहीं है। जब सीट को लेकर सवाल किया गया, तो महिला का जवाब होता है, मेरा जहां दिल करेगा, मैं वहां बैठूंगी।
फोन फेंकने की दी धमकी
वीडियो में महिला अपनी रिकॉर्डिंग किए जाने पर आपत्ति जताती है। वह सीट पर अपना अधिकार जताती है और सवाल करती है कि क्या यह किसी के पिता की सीट है और इसका क्या सबूत है। इस पर वीडियो बना रहा यात्री कहता है कि उसके पास टिकट है। बहसे के दौरान महिला मोबाइल की टॉर्च जलाने पर भी नाराज हो जाती है। वह यात्री से टॉर्च बंद करने के लिए कहती है और फोन उठाकर फेंकने की धमकी भी देती है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर महिला के पास वास्तव में टिकट था या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन? नेतन्याहू से ज्यादा इस शख्स को मिलती है सैलरी
वायरल वीडियो: मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग
वायरल वीडियो: इंसानों की तरह लात-घूंसे चलाने लगा रोबोट, वीडियो देख छिड़ी मजेदार चर्चा
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि महिला कथित तौर पर बिना टिकट एसी कोच में यात्रा कर रही थी और टिकट दिखाने के लिए कहने पर टीटीई से बहस करने लगी। पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा है और लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स का कहना है कुछ लोगों में यह हिम्मत कहां से आती है। एक अन्य ने मामले में महिला आरपीएफ कर्मी के हस्तक्षेप की जरूरत बताई है।