फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: शॉपिंग मॉल बना शादी का मंच! सबके सामने प्रपोज, फिर भर दी मांग और पहनाया मंगलसूत्र, वीडियो वायरल

Mon, 22 Dec 2025 10:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में मॉल के अंदर एक युवक सबके सामने घुटनों पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता नजर आता है, जबकि आसपास लोग खड़े होकर यह नजारा देखते रहते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं तो कुछ पर बहस भी छेड़ देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना राजनगर में स्थित गौर सेंट्रल मॉल की है, जहां एक कपल ने सबके सामने ऐसा कदम उठाया कि लोग चौंक गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के अंदर एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा है। आसपास कई लोग मौजूद हैं और कुछ दूरी पर लड़कों का एक छोटा सा ग्रुप भी खड़ा नजर आता है। अचानक युवक सबके सामने घुटनों के बल बैठ जाता है और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने लगता है। वह कुछ कहता हुआ दिखाई देता है, जबकि लड़की ध्यान से उसकी बातें सुनती रहती है। यह पूरा सीन किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा है।



लड़की ने दिया ऐसा जवाब
कुछ ही पलों बाद लड़की युवक के प्रपोजल का जवाब हां में देती है। जैसे ही वह हां कहती है, वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं और दोनों को बधाई देते हैं। माहौल में खुशी और उत्साह साफ नजर आता है। इसके बाद लड़की भी घुटनों के बल बैठ जाती है और दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यहीं पर वीडियो में ऐसा मोड़ आता है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
विज्ञापन


लड़की की मांग में भर देता है सिंदूर
प्रपोजल के तुरंत बाद युवक अपनी जेब से सिंदूर निकालता है और लड़की की मांग में भर देता है। इसके साथ ही वह उसे मंगलसूत्र भी पहना देता है। यह सब कुछ मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर हो रहा होता है। वीडियो मॉल की ऊपरी मंजिल से बनाया गया लगता है, जिसमें पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई देता है। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं बंट गई हैं। कुछ यूजर्स ने इस हरकत को सरेआम ड्रामा और नौटंकी बताया। उनका कहना है कि इस तरह के निजी पल सार्वजनिक जगह पर दिखाना ठीक नहीं है। कुछ लोगों ने इसे दिखावा भी कहा और कपल की आलोचना की। वहीं, दूसरी ओर कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें यह वीडियो काफी रोमांटिक और प्यारा लगा। उन्होंने कपल को शुभकामनाएं दीं और उनके साहस की तारीफ की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें