फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पहली मंजिल पर बनी है यह अनोखी दुकान, बेल बजाते ही बाल्टी में नीचे आता है सामान

Wed, 29 Jul 2026 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर सूरत की एक अनोखी दुकान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुकान पहली मंजिल पर बनी हुई नजर आती है और ग्राहकों तक सामान पहुंचाने के लिए दुकानदार बाल्टी का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
ऐसी अनोखी दुकान नहीं देखी होगी आपने - फोटो : एक्स@ImMemesupplier
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देते हैं। कई बार किसी जगह की अनोखी व्यवस्था या किसी का अलग अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुकान का अनोखा तरीका लोगों का ध्यान खींच रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर दुकानें सड़क किनारे, बाजारों या घर के भूतल पर देखने को मिलती हैं ताकि ग्राहकों को सामान खरीदने में आसानी हो। लेकिन वायरल वीडियो में दिखाई गई दुकान इस मामले में बिल्कुल अलग है। यहां दुकान पहली मंजिल पर बनी हुई है और ग्राहकों तक सामान पहुंचाने का तरीका भी बेहद अनोखा है।
 
विज्ञापन


ऐसी अनोखी दुकान नहीं देखी होगी आपने
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के नीचे एक बेल लगी हुई है। ग्राहक जैसे ही बेल बजाता है, दुकानदार ऊपर से एक बाल्टी नीचे लटकाता है। उसी बाल्टी में सामान रखकर ग्राहक तक पहुंचाया जाता है। वीडियो के साथ दावा किया गया है कि यह सूरत की एक दुकान है, जो अपने इसी अनोखे अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ImMemesupplier नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, "बिजनसे आइडिया मिल गया।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 35 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "और अगर कोई पैसे दिए बिना सामान लेकर भाग जाए?" दूसरे यूजर ने अनुमान लगाया कि बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने की वजह से शायद दुकान को इस तरह बनाया गया होगा। वहीं एक और यूजर ने लिखा, "वाह, क्या सीन है।" जबकि एक और ने मजाकिया अंदाज में इसे "वर्क फ्रॉम होम" का शानदार उदाहरण बता दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें