फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: हर पति का ऐसा ही हाल! शेरनी का खतरनाक गुस्सा देख शेर ने बनाया ऐसा मुंह, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 05 Aug 2025 08:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों का कहना है कि इंसान हो या जानवर पत्नी के सामने किसी की नहीं चलती है। कितना भी लड़-झगड़ लो, आपसी कलेश के बाद भी बात पत्नी की माननी पड़ती है।
विज्ञापन
शेरनी का खतरनाक गुस्सा देख शेर ने बनाया ऐसा मुंह, वीडियो हुआ वायरल - फोटो : X@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lion and Lioness Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी की लोग अक्सर चर्चा करते हैं। मजाकिया अंदाज में अक्सर कहा जाता है कि पत्नी के आगे किसी भी पति की नहीं चलती है। कहा जाता है कि बाहर कोई कितना भी शेर क्यों न हो, लेकिन अपनी पत्नी के सामने अधिकतर पति हार मान जाते है। दोनों के बीच के संबंध को लेकर आमतौर पर ऐसी बातें की जाती हैं। 

विज्ञापन


पत्नी से परेशना पति मीम्स सिर्फ दोस्तों संग साझा करता है। यह तो इंसानों की बात हो रही थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंगल के राजा यानी शेर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। सिर्फ आप ही वो पति नहीं हो जिसकी पत्नी के सामने एक न चलती हो बल्कि जंगल के राजा शेर का हाल भी कुछ ऐसा ही है। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों का कहना है कि इंसान हो या जानवर पत्नी के सामने किसी की नहीं चलती है। कितना भी लड़-झगड़ लो, आपसी कलेश के बाद भी बात पत्नी की माननी पड़ती है। शेर की आंखों को देखकर एक पति दूसरे पति का दुख आसानी से समझ सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे शेर पर शेरनी हावी हो जाती है और आखिर में वो चुपचाप सिर्फ शांत रहता है। इसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। 
विज्ञापन




Zara Hatke: इन शहरों में मरने पर है रोक, जानिए आखिर क्यों बनाया गया है अजीबोगरीब कानून

एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि शेर और शेरनी की लड़ाई हो रही होती है। दोनों एक गड्ढे में गिर जाते हैं और वहां लड़ते-झगड़ते हैं। बाहर निकलते-निकलते शेरनी ऐसा हमला करती है, जैसे कि शेर को चांटे लगा रही हो। इसके बाद शेर का चेहरा देखने लायक है वो एकदम हैरान और परेशान नजर आने लगता है।

Video: बाजार से ताजी फूलगोभी लेकर आई थी महिला, अंदर छिपकर बैठा था खौफनाक जीव, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे 

इस पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कहा, वह सपना देख रही थी कि वह उसे धोखा दे रहा है। लोग पति की हालत पर दुख जता रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें