फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पंडित ने शादी के वचन समझाते हुए कहा- तुम रूठोगी तो मैं मनाउंगा, फिर दूल्हे की बात सुनकर छा गया सन्नाटा

Tue, 12 Aug 2025 01:15 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadi Ka Video: शादी में अक्सर पंडितजी दूल्हा-दुल्हन को शादी के सात वचन के बारे में बताते हैं और समझाते हैं। हिंदू विवाह में दूल्हा-दुल्हन के सात वचन दोनों को एक साथ जीवन संघर्ष में साथ देने के लिए होते हैं।
विज्ञापन
पंडित ने शादी के वचन समझाते हुए कहा- तुम रूठोगी तो मैं मनाउंगा, फिर दूल्हे की बात सुनकर छा गया सन्न - फोटो : Instagram/jaygogadecoration9094
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shadi Ka Video: सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी खबर की चर्चा होती रहती है। यह एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन कुछ नया देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब चर्चा होती है। शादी के वीडियो भी अक्सर वायरल होते हैं, जिनमें कई इमोशनल करने वाले होते हैं, तो कुछ हंसा हंसाकर लोटपोट करने वाले। अब इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


शादी में अक्सर पंडितजी दूल्हा-दुल्हन को शादी के सात वचन के बारे में बताते हैं और समझाते हैं। हिंदू विवाह में दूल्हा-दुल्हन के सात वचन दोनों को एक साथ जीवन संघर्ष में साथ देने के लिए होते हैं। शादी में पंडितजी इन वचनों के बारे में समझाते हैं। एक वायरल वीडियो में भी पंडितजी ऐसे ही पति के कर्तव्यों को समझा रहे हैं, लेकिन इस दूल्हे ने कुछ ऐसा कहा कि मंडप में सन्नाटा फैल गया और फिर दुल्हन समेत हर शख्स ठहाके मार कर हंसने लगा।

शादी पति और पत्नी के बीच एक पवित्र बंधन है। सात वचन में पति-पत्नी के कर्तव्यों के बारे में बताया गया है। हिंदू धर्म में होने वाली शादी में हर रीति रिवाज का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। कुछ कर्तव्य निर्धारित किए गए हैं जो इन जिम्मेदारियों को निभाने में सहायता करते हैं। पंडितजी एक ऐसे ही कर्तव्य बता रहे हैं कि पति को पत्नी से वादा करना चाहिए कि जब पत्नी रूठेगी तो, वह मनाएगा।
विज्ञापन

 


Viral Video: जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने आई बहनें और पोछे आंसू, नजारा देख महिला पुलिस भी हुई भावुक

क्यों वायरल हुआ वीडियो? 

दरअसल, वीडियो में शादी में फेरों के समय पंडितजी बताते हैं कि दूल्हे को दुल्हन से क्या कहना है? पंडित जी बताते हैं कि जब तुम रूठोगी तो मैं मनाउंगा... यहां पर दूल्हा बोल बैठता है कि, अच्छा आप मनाएंगे! इतना सुनते ही पूरा मंडप ही ठहाकों से गूंज उठता है। सबसे खास है कि दुल्हन भी हंसने लगती है।

Viral Video: लड़कों की दादागिरी, पहले तो मगरमच्छ को बाइक पर लिटाया, उसी पर बैठ गए तीन लड़के, लोग हुए हैरान

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @jaygogadecoration9094 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, लड़का बहुत मजाकिया है लड़की हमेशा हंसती रहेगी। एक अन्य लिखा है, लड़का- ठीक है समझ गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें