फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seema Viral Video: सीमा हैदर नहीं सीमा मीणा बोलो, जब रिपोर्टर पर भड़क गए वकील एपी सिंह; देखें वीडियो

Fri, 02 May 2025 02:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Seema Haider Lawyer Viral Video: वैसे तो सीमा हैदर कई मौकों पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं, लेकिन इस बार उनके वकील एपी सिंह का एक गुस्से वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सीमा के वकील एपी सिंह ने रिपोर्टर पर किया गुस्सा। - फोटो : X/@BhanuNand
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Seema Haider Lawyer AP Singh Viral Video: भारत में कई ऐसे लोग हैं जिनकी वीडियो समय-समय पर इंटरनेट पर छा जाती है। इन लोगों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे होते हैं जो सामने आते हैं और फिर सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं। जैसे, इन्हीं में से एक है सीमा हैदर जो पाकिस्तान से भारत आई है और मौजूदा समय में सचिन के साथ शादी करके रह रही है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में इस बार सीमा के वकील एपी सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एपी सिंह एक रिपोर्ट पर गुस्सा निकालते हुए नजर आ रहे हैं और ये गु्स्सा रिपोर्टर के एक सवाल पर है। तो चलिए देखते हैं वीडियो और जानते हैं आखिर रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा लिया जिससे वकील एपी सिंह इतना गुस्सा हो गए... 

क्यों गुस्सा हो गए एपी सिंह?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला रिपोर्टर ने सीमा को उनके पूरे नाम यानी सीमा हैदर कहकर बुलाया। बस इतना सुनते ही वकील एपी सिंह भड़के पड़े। उन्होंने महिला रिपोर्टर को जोर से डांट लगाई।
विज्ञापन


फिर गुस्सा में एपी सिंह ने रिपोर्टर से कहा सीमा मीणा बोलो, नहीं बोलोगी सीमा हैदर... नहीं बोलोगी मीणा बोलो, सीमा मीणा बोलोगी। इस पर रिपोर्टर कहती है कि उनका ये कहना है कि। इस पर वकील एपी सिंह कहते हैं उनका कहना छोड़ो, यहां बैठी हो सीमा मीणा बोलो।

इस दौरान सीमा भी वकील एपी सिंह के पास ही बैठी हैं, लेकिन वे कुछ नहीं बोली। पर सीमा वीडियो में हंसती हुई जरूर नजर आ रही है।

वीडियो देख मजे ले रहे हैं लोग

सीमा के वकील एपी सिंह के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, लोग इस वीडियो पर कमेंट करे मजे भी ले रहे हैं।  

एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि "कुछ खास लगवा है क्या" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा 'इन्हें अलग ही प्रकार का दर्द है।' जबकि, एक और यूजर ने कमेंट किया कि "इतना दर्ज क्यों समझ नहीं पा रहा हूं।"

एक और यूजर ने कमेंट किया कि "सीमा की मुस्कान देखो। मुस्कुरा के मन ही मन सोच रही होगी कि यार ये हिंदुस्तानी भी न आपस मे भीड़ रहे है।"

वकील एपी सिंह का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें