कपल की हरकत देखकर लोगों को फूटा गुस्सा, वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : X@imnatasha09
Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं। वायरल होने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कुछ रील बनाने के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनकी लोग आलोचना करते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। इस वीडियो में एक कपल ने ऐसी हरकत की है, जिससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक एक नहर के पास एक कपल खड़ा है। नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। नहर के पिलर पर खड़े होकर दोनों एक दूसरे को पकड़ते हैं और नदी में गिर जाते हैं। जैसे फिल्मों में देखा जाता है।
उसी अंदाज में दोनों गिरते हैं। दौरान वहां पर बहुत लोग खड़े हैं और उनके हरकते देख रहे हैं। वीडियो में एक शख्स कपल का वीडियो बनाता हुआ भी दिख रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दोनों को कुछ होता नहीं है।
Viral Video: बाइक से जा रहे थे लोग, तभी जंगल से अचानक सड़क पर आया बब्बर शेर, फिर जो हुआ कंपा देगा रूह
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @imnatasha09 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन लिखा है, 'ना लाईफ की फिक्र, न पानी का डर बस रील्स बननी चाहिए सर।'
Cloudburst: कैसे अचानक धरती पर आती है बाढ़? जानिए आखिर क्यों फटता है बादल
खबर लिखे जाने तक हजारों लोग वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक शख्स ने लिखा है, गजब ड्रामा चल रहा है। एक अन्य ने शख्स ने लिखा है मौत हो जाए लेकिन रील बनाना नहीं छोड़ना है। एक और शख्स ने कहा है कि रील का नशा अभी ख्वाब से गया नहीं।