फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कान में दर्द से परेशान बच्चा पहुंचा अस्पताल, फिर डॉक्टर ने लगाई मशीन और अंदर का नजारा देखकर हिल गए

Wed, 18 Feb 2026 03:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वियतनाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक बच्चे को कान में दर्द के बाद माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। जाच में डाॅक्टरों ने उसके कान के भीतर कुछ ऐसा देखा जिससे वो हैरान हो गए। 
विज्ञापन
कान में दर्द से परेशान बच्चा पहुंचा अस्पताल, फिर डॉक्टर ने लगाई मशीन और अंदर का नजारा देखकर हिल गए - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral News: वियतनाम में एक हैरान करने वाली मेडिकल घटना हुई है। इसके बारे में जानकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा है। दरअसल, एक छोटे बच्चे के  लगातार कान में दर्द हो रहा था। इसे माता-पिता ने सामान्य समझा, लेकिन दर्द कम नहीं होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ ने एंडोस्कोपी के जरिए कान की अंदरूनी जांच की, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

विज्ञापन


जांच में पता चला कि बच्चे के कान की गहराई में एक छोटा मेटल स्क्रू (पेंच) फंसा था। डॉक्टरों के मुताबिक, यह खेलते समय अनजाने में कान में चला गया होगा। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से सक्शन टूल और फोर्सेप्स की मदद से स्क्रू को बाहर निकाला। 

डॉक्टरों ने पूरी प्रक्रिया ऐसे की कि बच्चे के कान की झिल्ली (ईयरड्रम) को कोई नुकसान न पहुंचे। सबसे राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की सुनने की क्षमता सुरक्षित रही और इलाज के बाद वह बिल्कुल ठीक हो गया। अब इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


Wedding Video: पंजाबी शादी में नोटों की हुई बारिश, दुल्हन पर जमकर लुटाए रुपये, वीडियो हुआ वायरल



Viral Video: IIT Bombay के लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री, लोग बोले- यही है असली टॉपर

कब का है मामला? 

बताया जा रहा है कि यह मामला 16-17 फरवरी 2026 के आसपास का है। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे हैरान करने वाला और अजीबोगरीब बताया है। कुछ लोगों ने बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चों की निगरानी नहीं होती है, तो छोटी सी चीज भी बड़ा खतरा बन सकती है। 

Viral Video: सामने से आ रही थी तेज रफ्तार ट्रेन और पटरी पर दौड़ रहा था शख्स, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

क्या है विशेषज्ञों की राय? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चे अक्सर जिज्ञासा में स्क्रू, बैटरी, मोती या अन्य छोटी वस्तुएं मुंह, नाक या कान में डाल लेते हैं। उन्हें यह जानकारी नहीं होती है कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। बच्चों को छोटे पार्ट्स वाले खिलौनों, स्क्रू, पिन या बैटरी जैसी चीजों से दूर रखें। खेलते समय बच्चों पर नजर रखनी चाहिए, क्योंकि गरानी ही सबसे बड़ा बचाव है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें