फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पैंट में घुसा था बिच्छू, कई बार मारे डंक तो सामने आई सच्चाई

Tue, 10 Dec 2019 01:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फ्लाइट में बिच्छू ने महिला को मारे डंक - फोटो : Twitter
विज्ञापन
हवाई जहाज के अंदर विचित्र घटनाएं होती रहती हैं। कई बार फ्लाइट में सांप निकल जाते हैं तो कई बार लोगों के लड़ने-झगड़ने की बातें सामने आती हैं। लेकिन फ्लाइट में बिच्छू के निकलने की बात शायद ही आपने कभी सुनी हो। यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, महिला की पैंट में एक बिच्छू घुसा हुआ था और उसे कई बार डंक मारे। जब उसके पैर में कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ तो वो रेस्टरूम गई, जहां उसके पैंट से एक बिच्छू निकला। 
विज्ञापन


यह घटना बीते गुरुवार की है। महिला ने सैन फ्रांसिस्को से अटलांटा के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी थी। बिच्छू के कई बार डंक मारने की वजह से उसके पैर में काफी तेज दर्द हो रहा था। जब महिला हवाई जहाज से उतरी तो पैरामेडिक्स द्वारा तुरंत उसका इलाज किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। 

एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि क्रू मेंबर्स ने महिला की तुरंत मदद  की। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर बिच्छू महिला की पैंट के अंदर घुसा कैसे। 
विज्ञापन



इससे पहले फरवरी में भी एक ऐसी ही घटना घटी थी। स्ट्रैट्स टाइम्स के अनुसार, इंडोनेशिया के रियू से बैंटेन की फ्लाइट में एक बिच्छू बैगेज बिन से रेंगता हुआ एक यात्री के पास पहुंच गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

इसके अलावा फरवरी में ही एयर ट्रांसैट फ्लाइट में भी एक बिच्छू ने महिला को डंक मार दिया था। सीबीसी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक प्लास्टिक के कप के अंदर फंसे बिच्छू को दिखाया गया था, जिसने महिला के विमान से उतरने से ठीक पहले डंक मार दिया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें