scorpion farm for extracting their venom
- फोटो : Twitter@fasc1nate
Viral Video: धरती पर जीव जंतुओं की लाखों प्रजातियां मौजूद हैं, जिनकी कोई न कोई खासियत होती है। सभी जीव जंतु प्राकृतिक से जुड़े हैं। धरती पर सांप-बिच्छू समेत कई खतरनाक जीव पाए जाते हैं। यह जीव बेहद खतरनाक होते हैं, लेकिन इंसानों के बड़े काम के होते हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बाजार में बिच्छु का जहर महंगे दाम पर बिकता है। इसकी वजह से कई जगहों पर बिच्छुओं को पाला भी जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।
वायरल वीडियो में बिच्छुओं का झुंड दिखाई दे रहा है। एक जगह पर इतने अधिक संख्या में बिच्छू देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से हाॅल में बड़ी संख्या में बिच्छू घूम रहे हैं और उन्हें पाला जा रहा है। इन बिच्छुओं को समय-समय पर खाना खिलाया जाता है। बिच्छुओं का जहर का इस्तेमाल दवा के लिए होता है।
Ajab-Gajab: महिला पर भूत रख रहा था नजर! शादी की अंगूठी से खुला ऐसा राज, उड़ गए होश
अभी यह बिच्छु छोटे-छोटे हैं, लेकिन बड़े होने पर इन्हें लैब में ले जाया जाएगा और इनका जहर निकाला जाएगा। दावा किया जाता है कि एक लीटर बिच्छू के जहर की कीमत 8 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। आपको जानकर हैरान होगी कि एक बिच्छू के शरीर से सिर्फ दो बूंद ही जहर निकलता है।
Viral Video: इस 29 मंजिला इमारत को देखकर हैरत में पड़े लोग, बोले- क्या पिशाचों का घर है?
यह बिच्छुओं का वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर ) पर @fasc1nate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 97 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। बिच्छुओं का यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने इसे बहुत ही भयानक नजारा बताया है, तो किसी का कहना है कि इन्हें खाना कौन देता है।
Viral Video: पाकिस्तानी शख्स का चांद पर जाने का वीडियो वायरल, देखकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी