फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बनाया बच्चे की तरह दिखने वाला अनोखा रोबोट, इसमें इंसानी जज्बात भी हैं

Tue, 25 Feb 2020 12:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा रोबोट - फोटो : YouTube/Hisashi Ishihara
आज के समय में वैज्ञानिक विज्ञान की नई ऊंचाईयों को छू रहे हैं। वो तरह-तरह के ऐसे प्रयोग कर रहे हैं, जो इंसान के लिए बेहद ही अहम हैं। इसी कड़ी में जापान में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है, जिसमें इंसानी जज्बात भी हैं। उसका चेहरा एक बच्चे की तरह दिखता है और सबसे खास बात कि वह किसी इंसान की तरह दर्द को महसूस कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा रोबोट - फोटो : Social media
ओसाका यूनिवर्सिटी की वैज्ञानिकों की एक टीम ने इस अनोखे रोबोट का वीडियो भी जारी किया है। इस रोबोट को 'एफेट्टो' नाम दिया गया है। इटैलियन में इसका मतलब होता है स्नेह यानी प्यार। वैज्ञानिकों का दावा है कि वो दिन दूर नहीं है, जब इंसान रोबोट के साथ रह सकेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा रोबोट - फोटो : YouTube/Hisashi Ishihara
हालांकि इस अनोखे रोबोट को साल 2011 में पहली बार प्रदर्षित किया गया था। इसके बाद साल 2018 में इसमें कई तरह के अहम बदलाव किए गए। रोबोट में इलेक्ट्रिकल चार्ज के जरिए सिंथेटिक स्किन लगाई गई है, जिससे वह बिल्कुल इंसान की तरह दिखता है। 
विज्ञापन

4 of 4
वैज्ञानिकों ने बनाया अनोखा रोबोट - फोटो : YouTube/Hisashi Ishihara
फिलहाल वैज्ञानिक इस रोबोट में एक स्पर्श और दर्द तंत्रिका तंत्र लगा रहे हैं, जो रोबोट को दर्द महसूस करने और दूसरों के स्पर्श को महसूस करने में मदद करेगा। प्रोफेसर असादा ने बताया कि अगर ऐसा हो जाता है, उसके बाद देखा जाएगा कि क्या रोबोट में नैतिकता और सहानुभूति भी लाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि अगर सबकुछ सही रहा तो ये रोबोट जापान के बूढ़े लोगों के बहुत काम आ सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें