डॉक्टरों का कहना है कि ये किडनी आम किडनी से लगभग 20
गुना ज्यादा बड़ी थी। उन्होंने कभी अपने डॉक्टरी करियर में इतनी बड़ी किडनी
नहीं देखी थी।डेली मेल के मुताबिक नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम
अस्पताल में मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी किडनी को सुभाष यादव(बदला हुआ
नाम)के शरीर से निकाला गया।सुभाष क्रॉनिक रीनल फेलयर के शिकार थे।
वो पेट, पेट के निचले हिस्से में दर्द, पेशाब से खून और तेज बुखार रहने
जैसे कई मुसीबतों से काफी परेशान थे।
वजन ने तोड़ डाला रिकॉर्ड
किसी को नहीं पता था कि उनके बदन के अंदर ही एक इतनी बड़ी किडनी बन रही है जो किसी गर्भ में पल रहे नौ महीने के बच्चे की तरह होगी।
बता दें कि गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे
बड़ी किडनी होने का रिकॉर्ड महाराष्ट्रा के धुले में रहने वाले एक आदमी के
नाम था। उसकी किडनी का वजन 2.15 किलो था। डॉक्टरों ने कहा कि
सुभाष की दोनों किडनियों में जबरदस्त इंफेक्शन हो गया था। उसे ना निकालने
का मतलब था सुभाष की जान को जाने देना।उसे ऑपरेट करने में डॉक्टरों को तीन घंटे का वक्त लग गया। अब पेशेंट ठीक है और किडनी ट्रांसप्लांट के इंतजार में है।