फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो गा रही थी गाना और साथ ही चल रहा था गले का ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी सिंगर के लिए उसका गला ही सब कुछ होता है। वो इसे संभाल कर रखने की हर संभव कोशिश करता है। लेकिन इस सिंगर के साथ जो हुआ उसकी तो इसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार पेरिस की रहने वाली ऐलामा कांटे को गले का ट्यूमर हो गया था। ठीक समय पर पता चल जाने की वजह से डॉक्टरों ने ऐलामा के गले का ऑपरेशन करने की बात कही।

लेकिन ऐलामा के साथ डॉक्टरों को भी डर था कि कहीं ऐलामा के वोकल कॉर्ड के साथ ऑपरेशन के दौरान कोई छेड़छाड़ न हो जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि वोकल कॉर्ड में किसी भी तरह के बदलाव लाने से ऐलामा कभी नहीं गा सकती और गायकी ही उनका पेशा है।
विज्ञापन

निकाला आइडिया

ऐलामा एक बच्चे की मां हैं। उनकी आमदनी के लिए भी उनका गाते रहना बहुत जरूरी था।

इसलिए डॉक्टरों ने एक नायाब आइडिया निकाला। उन्होंने ऐलामा को पहले तो एनेसथीशिया देकर बेहोश किया और फिर उसे हिप्नोटाइज कर दिया।

हिप्नोटाइज कर देने के बाद ऐलामा को गाना गाने के लिए बोला। इस से ऐलामा होश में होकर भी बेहोश जैसी थी।

हिप्नोटाइज स्टेट में ऐलामा ने घंटों तक गाना गया और साथ ही साथ डॉक्टरों ने उनके गले का ऑपरेशन भी किया।

विज्ञापन

निकाला ट्यूमर

ये अपनी तरह का एक अनोखा ऐसा ऑपरेशन था जिस दौरान मरीज गा भी रहा था और उसके गले का ऑपरेशन भी चल रहा था।

खुशी की बात ये है कि ऐलामा का ट्यूमर ठीक ढ़ंग से निकाल बाहर किया गया। अब ऐलामा ठीक हैं और तेजी से रिकवर कर रहीं हैं।

हे भगवान! मगरमच्छ के अंडों से ये क्या कर डाला?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें