फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन की औलाद थे तूतनखामन

Sat, 25 Oct 2014 10:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मिस्र में चौदहवीं शताब्दी के एक राजा तूतनखामुन की ममी को खोलकर करीब 2000 कंप्यूटर स्कैनरों की मदद से शव का विशेष परीक्षण (वर्चुअल ऑटोप्सी) किया गया जिसमें कई अजीब तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


करीब 600 साल पुराने शव की वर्चुअल ऑटोप्सी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि राजा तूतनखामुन के माता-पिता एक भाई बहन थे।

इतना ही नहीं वर्चुअल ऑटोप्सी जरिए वैज्ञानिकों ने राजा के मरने का कारण और उसकी शारीरिक बनावट और अंगों के आकार का भी पता लगाया है।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार राजा तूतन के हिप्स लड़ियों के जैसे थे और आगे के दांत काफी ज्यादा बड़े थे। उनकी टांगें आपस में जुड़ी हुई थीं और वह छड़ी लेकर अपने राज्य में टहला करते थे।
विज्ञापन

तूतन की मौत पर बड़ा खुलासा

रिपोर्ट में कहा गया है वर्चुअल ऑटोप्सी के जरिए पता चला है कि राजा तूतनखामुन की मौत किशोरावस्‍था में जिनेटिक कमजोरी के कारण हो गई ‌‌थी।

क्योंकि एक भाई-बहन की औलाद होने के कारण उनका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाया था और उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी कम थी जिससे उनकी मौत कम उम्र में ही हो गई।

हालांकि पुरानी कहावतों में यह भी बताया जाता था कि राजा तुतन की मौत या हत्या रथ दौड़ के दौरान हुई थी। रथ दौड़ में भाग लेने का तथ्य इस बात से भी गलत साबित होता है कि उनकी टांगें जुड़ी हुई थीं जिससे वह किसी भी प्रकार की दौड़ में भाग लेने के काबिल नहीं थे।

इसके अलावा राजा तूतनखामुन के परिवार के बारे में भी उनके डीएनए के अध्ययन से इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है जिसमें कहा गया है कि उनके परिवार के कई सदस्य जिनेटिक इम्‍बैलेंस की बीमारियों स्रे पीड़ित थे।

राजा के कई पूर्वजों के कम उम्र मरने की बात भी सामने आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें