सभी देशों के लिए चुनौती बना अमेरिका अब एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। वह अपने सैनिकों को महामानव बनाने की हर कोशिश करने में जुटा है। अमेरिकी रक्षा एजेंसी 'डारपा' सैनिकों के मस्तिष्क को नियंत्रिंत करने पर शोध कर रही है। इस खास तरह के प्रोजेक्ट का नाम है टीएनटी (टार्गेटेड न्यूरोप्लास्टिसिटी ट्रेनिंग)। इसमें सैनिकों के सीखने और समझने की क्षमता बढ़ेगी।
पढ़ें... इस ग्लेशियर से निकलता है 'खून का पानी', 100 साल बाद सामने आया सच
प्रयोग सफल रहा तो अमेरिकी सैनिक बन जाएंगे जीवित रोबोट
इस प्रक्रिया से सैनिकों के सीखने और समझने में 30 प्रतिशत तेज सुधार देखने को मिलेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को लगभग 4 सालों में पूरा किया जाएगा। इन चार सालों में सैनिकों के मस्तिष्क में सिनैप्टिक प्लास्टिसिटी को तेज करने की गतिविधियों पर भी काम किया जाएगा। 'डारपा' विद्युतीय उत्तेजना के जरिए सैनिकों के मस्तिष्क को तेज करना चाहती है।
पढ़ें... कोमा में थी महिला, डॉक्टर भी मान चुके थे हार, लेकिन हुआ ऐसा चमत्कार.....
सात संस्थान कर रहे शोध
2016 में घोषित हुए टीएनटी कार्यक्रम में डारपा ने अमेरिका के 7 संस्थानों यूनिवर्सिटी अॉफ टेक्सास, एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी, जॉन हॉपकिस यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी अॉफ फ्लोरिडा,यूनिवर्सिटी अॉफ मैरीलैंड, और राइट स्टेट यूनिवर्सिटी को 8 शोध सौंपे हैं।
पढ़ें.... लड़की के दिमाग में 26 साल से पल रहा था कुछ ऐसा, डॉक्टर भी देख कर रह गए दंग...