फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मौत: रात को बाइक से घर आ रहे दोस्त...दर्दनाक हादसे में चली गई दोनों की जान, परिजनों में मचा चीत्कार

Tue, 10 Dec 2024 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक रौंद दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद हाईवे पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
घटना सोमवार रात्रि करीब 8.30 बजे करीब की है। मथुरा के थाना बलदेव अंतर्गत गांव खोदुआ निवासी 45 वर्षीय विशंभर सिंह और आगरा के थाना बरहन अंतर्गत गांव गढ़ी सहजा निवासी 37 वर्षीय जयपाल बाइक से घर लौट रहे थे। वे टूंडला के जरोली पुल की ढलान पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।
 
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए ले जा पाती, उससे पूर्व ही विशंभर की मौत हो गई। घायल जयपाल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते मे जयपाल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह का कहना है कि हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें