फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..और जब जुड़वा बेटियों के पिता निकले अलग-अलग

Tue, 12 May 2015 10:34 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दो जुड़वा बेटियों के डीएनए टेस्ट ने एक महिला की पोल खोल दी। जुड़वा बेटियों के असली सच का तब पर्दाफाश हुआ जब महिला ने बेटियों के पिता से उनके गुजारा-भत्ता के लिए कोर्ट में अपील की। और कोर्ट ने बेटियों के डीएनए टेस्ट करने को कहा।
विज्ञापन


द न्यूयार्क टाइम्स की खबर के मुताबिक मामला न्यूजर्सी का है। पति से अलग रह रही महिला ने अपनी दो वर्षीय दो जुड़वा बेटियों के गुजारा-भत्ता दिए जाने के लिए कोर्ट में अपील की। कोर्ट ने महिला की दो जुड़वा बेटियों के डीएनए टेस्ट करने को कहा। लेकिन महिला को डीएनए टेस्ट कराना मंहगा पड़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरी जुड़वा बेटी का पिता कोई और

डीएनए टेस्ट में खुलासा हुआ कि उसके पति की एक ही बेटी है जबकि दूसरी जुड़वा बेटी का पिता कोई और है। डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद न्यूजर्सी पैसिक काउंटी सुपीरियर कोर्ट के जज सोहेल मोहम्मद ने महिला के पति को केवल अपनी बेटी को ही गुजारा-भत्ता देने का आदेश दिया।

वहीं महिला ने कोर्ट में स्वीकार किया कि उसने एक सप्‍ताह में अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ संबध बनाए। महिला को दोनो जुड़वा बेटियों का जन्म वर्ष 2013 में हुआ था। कुछ समय से महिला अपनी दोनों जुड़वा बेटियों के साथ पति अलग रह रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें