आप इसे इस बच्ची का कारनामा ही कह सकते हैं। सिर्फ तीन हफ्ते की इस बच्ची ने डॉक्टरों से लेकर आम लोग सभी को अपने आप बॉटल पकड़कर दूध पीने के बाद हैरत में डाल दिया है।
डेली मेल के मुताबिक इंगलेंड के एसेक्स में अमारा चीजडोजी ने हाल ही में जन्म लिया है। हैरत की बात है कि उसने बॉटल वाला दूध तभी से खुद से पीना शुरू कर दिया जब वो तीन दिन की थी।
उसके लिए बॉटल पकड़ना भी नहीं होता। बॉटल देने पर वो खुद ही उसे पी लेती है। उसे देखकर उसकी मां बहुत खुश है।
आपको बता दें कि ऐसा इससे पहले कभी कोई केस रजिस्टर नहीं किया जिसमें नवजात बच्चा खुद से अपना बॉटल पकड़ ले और पी भी ले।