इससे पहले की हम आपको एलियनों से जुड़ी हुई इस कहानी के बारे में बताएं, आपके लिए कुछ जान लेना जरूरी है।
डेली मेल के मुताबिक साल 1947 में न्यू मेक्सिको के रूसवेल में एक मिलिट्री एयरफोर्स सर्विलैंस का एक गुब्बारा संदिग्ध रूप से क्रैश हो गया था।
जांच करने वालों का मानना है कि इसके पीछे एलियनों का हाथ था। इसे नामी रूसवेल यूएफओ घटना के नाम से जाना जाता है।
तो अब उस क्रैश से कुछ तस्वीरें मिलीं हैं जिन्हें देखकर थ्योरिस्ट और विशेषज्ञों ने एलियनों के अस्तित्व को स्वीकारा है।