इंगलैंड के विल्टशायर के मार्लबोरोह में रहने वाली 40 साल की ऐमा ब्राउन पेशे से एक पुलिस अफसर हैं। बीते कुछ दिनों से उन्हें पेट और पेट के निचले हिस्से में भयानक दर्द क शिकायत थी।
डेली मेल के मुताबिक ऐमा ने इस बात को लेकर डॉक्टरी जांच कराई। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि हो सकता है कि उन्हें लग रहा था कि एंपेडिसाइटिस हो, पर गहन अध्यन के बाद मामला पलट गया।
डॉक्टरों ने बताया ऐमा के पेट के निचले हिस्से में एक बड़ा ट्यूमर है, रगबी के बॉल बराबर। ये सुनते ही जैसे ऐमा को शॉक लग गया। उसे तो इस बात का कोई अंदाजा ही नहीं था। वो काफी डर गई।