फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डिंग का ऐसा मॉडल नहीं देखा होगा आपने! ऊंचाई होगी 656 फुट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आर्किटेक्चर की दुनिया भी कितनी निराली है, ये हमें तब पता चलता है जब हम बड़ी से बड़ी इमारतों और गहराईयों को देखते हैं, समझते हैं।

डेली मेल के मुताबिक मिस्र के आर्किटेक्ट दुनिया भर के कई आर्किटेक्टों से साथ मिलकर राजधानी कायरो में गीजा के पिरामिडो से भी ऊंची एक पिरामिड बनाने जा रहे हैं।

खास बात ये है कि ये असल में एक इमारत होगी। एक गगनचुंबी इमारत जो एकदम पिरामिड जैसी दिखेगी। वो गोल्डेन कलर में होगी और दूर से मिस्र के किसी अन्य पिरामिड सी ही चमकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हो गया है प्लान तैयार

इस पिरामिड का नाम जायद क्रिस्टल पार्क रखा जाएगा। इसका आउटलुक कैसा होगा और कैसे इसके आस-पास का माहौल बनाया जाएगा, ये भी तय कर लिया गया है।

आपको जानकर बेहतर लगेगा कि इस पिरामिड के ठीक सामने एक और छोटा पिरामिड बनाया जाएगा। बताया जा रहा है‌ कि जायद क्रिस्टल पार्क में कई तरह के प्राशनिक, कमर्शियल और एंटरटेंमेंट सभी तरह के काम होंगे।

कई ऑफिसेज के साथ मॉल्स और स्टोर्स जैसा भी माहौल अंदर ही होगा। इसकी ऊंचाई होगी 656 फुट। इसे बनाने के लिए 798 हजार स्काव्यर फुट की जगह कायरो के शेख जायद जिले में तय कर ली गई है।

माना जा रहा है कि प्लान पब्लिक में रीवील करने के बाद इस प्रोजेक्ट को अच्छे निवेश की उम्‍मीद है। ये वाकई बनने के बाद काफी जादुई और खूबसूरत दिखेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें