फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा हुई गर्भवती बच्ची, गर्भ में मिले दो जुड़वा!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या ऐसा भी हो सकता है कि किसी का जन्म हो और जन्म के साथ ही वो अपने गर्भ में जुड़वा बच्चे लेकर पैदा हो?
विज्ञापन


मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक सुनने में बेहद अजीब और अलग सा लगने वाला ये मामला चीन के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में देखने को मिला। एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ है जिसके गर्भ में दो जुड़वा बच्चों का भ्रूण मिला।

आपको जानकर हैरत होगी कि मेडिकल जांच में पाया गया कि गर्भ के अंदर के दोनों भ्रूण के पैर, हाथ, रीढ़ और आंतें विकसित हो चुकी थीं। इस मामले ने सबको हक्का-बक्का छोड़ दिया।
विज्ञापन

ये है एक दुर्लभ मेडिकल कंडिशन

क्या आपको याद है भारत से भी सालों पहले एक ऐसा मामला आया था जिसमें एक पुरूष के गर्भ में एक बच्चे के होने की बात आई थी।

दरअसल वो ऐसा मामला था कि उस आदमी के पेट के सालों तक मृत पड़ा रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि उसी का भाई था। वो उसका जुड़वा भाई था जो विकास के लिए उससे अलग ना होकर उसके अंदर ही चला गया।

इस बात की खबर किसी को नहीं हुई कि इस आदमी की मां के गर्भ में जुड़वा बच्चे थे और एक को पैदा करने के बाद दूसरा नवजात के पैदा किए बच्चे के पेट में ही मर चुका था।

ये भी था ऐसा ही मामला

तो बस भारत जैसे मामले की ही तरह ये भी मामला था जिसमें इस बच्ची के साथ दो और बहनें पैदा होनी थी। दुर्लभ मेडिकल कंडिशन होने की वजह से ऐसा हो नहीं सका।

बल्कि दो अन्य जुड़वा बच्चियां इस बच्ची के गर्भ में ही चली गई और वहां विकास करने लगीं। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों बच्चियों के भ्रूण पर चमड़ी मिली और एक 14.2 ग्राम तो दूसरी 9.3 ग्राम की थी।

बच्ची के पैदा होने के बाद उसकी सर्जरी कर उसे निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

ऐसे मामले डॉक्टरों के लिए भी मुश्किल

आपको बता दें कि एक गर्भ में पलते बच्चे के गर्भ में बच्चे के चला जाना और वहां विकास करने लगना, एक ऐसा मामला है जिसे डॉक्टर भी आसानी से नहीं पकड़ पाते।

वो कहते हैं एंब्रयो इतने छोटे होते हैं कि कुछ साफ-साफ पहचान या कह पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसे बच्चे 5 लाख में से कोई एक होते हैं।

ये ऐसा दुर्लभ मामला है जिस पर डॉक्टरों को भी अभी बहुत जानना बाकी है। इस मामले को सबसे पहले हॉन्ग-कॉन्ग जर्नल में वरियता के साथ छापा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें