डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक साउथ अफ्रीका के पश्चिमी भागों में ऐसे कई देश हैं जिसमें ईबोला नाम की महामारी तेजी से अपने पैर पसार रही है।
इस बीमारी की चपेट में कई देश जैसे की गीनीया, सीरा लियोन और लीबीरिया हैं जहां कई लोग इसकी चपेट में आ रहें हैं।
सबसे हैरानी की बात है उसके चपेट में आने वाले लोगों की शरीर की हालत। इंफेक्शन की वजह से उनकी बॉडी की वो हालत हो रही है जिससे कोई भी डर जाए।
एचआईवी से भी खतरनाक
हम सभी अच्छे से जानते हैं कि एचआईवी जितना भयानक और कोई रोग नहीं। लेकिन आप जान लीजिए की ईबोला का खतरनाक वायरस शरीर के उन्हीं सेल्स को अपना टारगेट बनाता है जो एचआईवी।
ईबोला की स्पीड एचआईवी के मुकाबले काफी तेज होती है। आप जानकर दंग रह जाएंगे कि इस महामारी से ग्रसित लोगों की आंख, नाक, कान और मुंह से खून बहने लगता है।
यही नहीं इसमें पूरे शरीर पर बड़े-बड़े ऐसे चकत्ते जैसे दिखने वाले घाव आ जाते हैं जिससे धीर-धीरे इंसान सड़ने लगते हैं।
और भी हैं लक्षण
ईबोला नाम के वायरस के होने के शुरूआती लक्षण हैं बुखार, जुखाम और उल्टी।
अगर ऐसी चीजें 21 दिन तक भी दवा लेने पर नहीं रूकती और शरीर का और बुरा हाल होने लगता है, तो अफ्रीकी देश में रहने वाले लोगों को ईबोला हो सकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे ग्रसित 90 प्रतिशत लोगों की मौत पक्की होती है। इस साल फरवरी से लेकर अब तक अफ्रीका में कुल 672 जानें इस बीमारी से जा चुकीं हैं।