फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा! चांद के अंदर भी भड़कती है तेज ज्वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
आपने कभी चंदा मामा के बारे में ऐसा नहीं सुना होगा कि उसके अंदर भी एक ज्वाला भड़कती है और उसके अंदर भी एक आग पनपती है।
विज्ञापन


बेहद फिल्मी सी लगने वाली ये लाइन हमारे चांद पर बिल्कुल फिट बैठती है। जी हां, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में चीन के बीजिंग के रीसर्चों ने इस मामले में एक खुलासा किया है।

उनका कहना कि चांद के अंदरूनी हिस्से यानी के कोर में लावा बहता है। उनके हिसाब से धरती की गुरूत्वाकर्षण शक्ति ही चांद के कोर में लावा के बहते रहने की बड़ी वजह है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे निकला निष्कर्ष

आप ये मत सोचिए कि चीन के वैज्ञ‌ानिकों ने यूं ही इस रिपोर्ट को पब्लिक किया है।

उन्होंने कोई भी तर्क देने से पहले अपोलो मिशन के सेस्मिक ए‌क्सपेरिमेंट्स और जापान के सीलीन लूनर ऑर्बिटर को गहराई से जांचा है।

अपने ‌जांच से उन्होंने ये भी बात साफ की कि चंद्रमा का कोर यानी के बीच का सबसे भीतरी हिस्सा अब भी नहीं ठंडा हुआ है।
विज्ञापन

बता सकता है बहुत कुछ

वैज्ञानिकों के इस टीम को लीड करने वाले प्लैनटेरी सांइस इंस्टीट्यूट, चाइना युनिवर्सिटी ऑफ जीओसाइंसेज के डॉक्टर यूजी हराडा ने बताया कि चांद के अंदर आग की बहुत ही पतली और नर्म लेयर लगातार तैयार हो रही है।

उन्होंने आगे जोड़ा कि इस प्रोसेस को गौर से समझने पर ये भी समझा जा सकता है कि कैसे धरती और चांद अस्तित्व में आए और इनका कैसे विकास हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें