फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे डॉक्टर! गर्भनाल की जगह काट दिया नवजात का लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हर बच्चे के पैदा होते ही मां से जुड़ी बच्चे की गर्भनाल को काट दिया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि वो मां के बदन से अलग हो सके और उसकी अपनी नाभि का विकास हो सके।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक ये मामला है मेक्सिको के सैलटिलो अस्पताल का जहां कुछ मेडिकल छात्रों ने एक नवजात के गर्भनाल की जगह उसके गुप्तांग पर ही कट लगा दिया।

इस बच्चे के पिता डियैगो रैंजल इजागुर और उनकी पत्नी का कहना है कि अस्पताल प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

नहीं बताया कि क्या हुआ है

डियैगो ने कहा कि बच्चे के पैदा होते ही उसे डॉक्टरों की टीम एक सर्जरी के लिए ले गई। उन्हें कोई अता-पता नहीं था कि डॉक्टरों ने बच्चे से जुड़ी गर्भनाल के हिस्से को काटने की जगह उसके गुप्तांग पर कट लगा दिया।

मामला संभालने के लिए वो उसे फटाफट सर्जरी के लिए अंदर ले गए, ‌बिना इस बात की जानकारी मां-बाप को दिए।

डियैगो ने बताया कि उन लोगों ने बच्चे के गुप्तांग पर गैर-जिम्मेदारी से दो सेंटीमीटर डीप कट लगा दिया। इसके बाद उसे सी भी दिया।

बाद में पता चला कि जिन्हें वो डॉक्टर समझ रहे थे वो असल में मेडिकल स्टूडेंट थे। अस्पताल ने बड़ी ही गैर-जिम्मेदारी से बच्चे के गर्भनाल काटने जैसी जरूरी काम छात्रों से करवाया।

अस्पताल ने इस मामले पर कोई दलील देते हुए इसकी आंतरिक जांच करवाने के निर्देश दिए हैं। बच्चा अभी ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें