अक्सर हम लोग मजाक-मस्ती में कभी महिला तो कभी पुरुष बनते हैं और लोगों की नकल उतारते हैं।
लेकिन डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक जानिए एक ऐसे शख्स के बारे में जो हर दिन उठकर सबसे पहले यही तय करता है कि वो उस दिन एक महिला जैसा महसूस कर रहा है या फिर एक मर्द की तरह।
वो जिस भी तरह अनुभव करता है, उस दिन वो वैसा हि बने रहता है। इस अजीबोगरीब आदमी का नाम है रेयान वीगली। वो 22 साल का बाई-जेंडर आदमी है जो इंगलैंड के मेडस्टोन में रहते हैं।
कौन होते हैं बाई-जेंडर?
ये वो लोग होते हैं जो महिला या पुरुष होने के बावजूद अंदर से आधा महिला और आधा पुरुषों जैसा महसूस करते हैं। उनकी कुछ आदतें और पसंद कभी महिलाओं तो कभी मर्दों जैसी होती हैं।
वो ट्रांसजेंडर जैसे होते हैं। रेयान भी ऐसा ही केस है। उसने अपने महिला वाले रूप को रिया नाम दे रखा है। महिला जैसा महसूस करने पर वो अपने पहनावे और बातचीत से लेकर अपना चाल-ढ़ाल सभी कुछ औरतों जैसा कर लेते हैं।
वहीं जिस दिन मर्द जैसा महसूस करते हैं उस दिन किसी आम पुरुष जैसे ही रहते हैं। उनका यूं अपने आप को बदलना कुछ कंफ्यूजिंग सा जरूर हैं पर मेडिकल सांइस में ये एक अवस्था है जिसे कुछ लोग पीड़ित रहते हैं।
गर्लफ्रेंड को नहीं कोई दिक्कत
रेयान का कहना है कि उनके लड़की जैसा बनके रहने की वजह से उनकी जिंदगी में कई आई हुई लड़कियां छोड़की चली गई। लव-लाइफ में उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है।
लेकिन उन्हें अब जाकर अपना असाली प्यार मिल ही गया है। उनकी हालिया गर्लफ्रेंड किस्टाल ग्रिग्स कहती हैं उन्हें रेयान के इस अवस्था से कोई दिक्कत नहीं है।
वो उनके साथ ही रहना चाहती हैं और उन्हें खूब पसंद भी करती हैं। रेयान कहते हैं उन्हें औरतें पसंद हैं लेकिन कभी-कभी वो खुद भी औरत जैसा महसूस कर वैसा बन जाते हैं, इसके लिए वो कुछ नहीं कर सकते हैं।