फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों से गर्लफ्रेंड को अंधेरे में भेज रहा था लव मैसेज और तभी...

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में इंसान अपने साथी को दिन-रात लव मैसेज भेजता रहता है। इस शख्स की भी कहानी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक वो देर रात अपने गर्लफ्रेंड से मैसेजिंग करने में बिजी था। उसे मैसेज करते हुए घंटों बीत गए थे। वो ऐसा अपने बेड पर ही पड़े हुए अंधेरे में कर रहा था।

लेकिन तभी उसकी आंखों में अजीब सा दर्द उठने लगा। वो समझ ही नहीं पा रहा था कि उसके साथ आखिरकार हो क्या रहा है।

उठने लगा जोर का दर्द

चीन के रहने वाले इस इंसान की आंखों में अचानक दर्द उठा। थोड़ी ही देर में उसने देखा कि उसकी आंखों की रेटिना निकल आई है।

रेटिना निकलते देख उससे रहा नहीं गया और उसने मदद मांगी। तभी उसे अचानक रात ही में अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में उसका एमरजेंसी ऑपरेशन हुआ और उसके रेटिना डीटैचमेंट को ठीक किया गया।

विज्ञापन

जवानों में बढ़ रही बीमारी

रेटिना को वापस अटैच करने वाले डॉक्टर ने लड़के के परिवार को बताया कि ज्यादा मैसेजिंग करने से आंखों में स्ट्रेस पड़ा है और इसी वजह से रेटिना का ये हाल हुआ है।

डॉक्टर ने बताया कि आम तौर पर ऐसी मुसीबत ज्यादा उम्र के लोगों के ही साथ आती है लेकिन आजकल युवाओं में भी टेक्नॉलोजी के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ने उनकी आंखें खराब करनी शुरू कर दी है।

उन्होंने ये भी कहा कि हमारी आंखें थ्रीडी ईमेज देखने के लिए बनी हैं। हांलाकि मोबाइल पर हमारी आंखें टूडी स्क्रीन पर थ्रीडी ईमेज तलाशती हैं और तभी रेटिना डीटैचमेंट का ये काम होता है।

गौर से देखिए जमीन के अंदर कहां धंसता जा रहा है ये?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें