फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 'मशीन' सूंघकर बता देगी कौन सी बीमारी है आपको

Thu, 04 May 2017 04:50 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
नब्ज देखकर बीमारी का पता लगाने के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन अब मशीन सूंघकर ही बता देगी कि आपको कौन सा रोग है। जी हां,जल्द ही ऐसी मशीन का इजात होने वाला है। इस मशीन के आविष्कार में जुटे वैज्ञानिकों का कहना है कि ये सांस, ब्लड और यूरीन जनित रोगों को पहचान लेगी। 
विज्ञापन

हम सभी की एक यूनीक स्मेल होती है जो हजारों कार्बनिक यौगिक से मिलकर बनती है। इस महक से हमारी उम्र, जेनटिक, लाइफस्टाइल, होमटाउन और यहां तक की हमारे मेटाबॉलिक प्रोसेस के बारे में भी पता चलता है।

प्राचीन यूनानी और चीनी चिकित्सक रोग को पहचानने के लिए मरीज की खुशबू का इस्तेमाल किया करते थे। अब उसी तकनीक को वैज्ञानिक फिर से प्रयोग में लाने तैयारी में हैं। इस तकनीकी के तहत त्वचा और सांस की गंध बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर वैज्ञानिकों का कहना है कि मधुमेह रोगियों की सांस सड़े हुए सेब जैसी आती है। टाइफाइड रोगियों की त्वचा बेकिंग ब्रेड जैसी गंध देती हैं।
विज्ञापन

वैसे तो हर डॉक्टर भी कुछ बीमारियों को किसी हद तक सूंघ सकता है, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि उसकी नाक कितनी संवेदनशील है और वह सूंघ कर बीमारियां पहचानने का कितना अनुभवी है। इस वजह से खोजकर्ता कम खर्च में एक ऐसे सेंसर पर काम कर रहे हैं जो रोग को पहचान ले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें