फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से जुड़ी 6 हैरतअंगेज इंसानी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर एक बार ही बिजली गिर जाए, तो जैसे अल्लाह को प्यारा होना पक्का होता है। लेकिन मिरर में छपी खबर के मुताबिक वर्जिनिया के रहने वाले रॉय सुलिवन की किस्मत वाकई चौंका देने वाली है।
विज्ञापन


उनकी जिंदगी में उन पर कुल 7 बार बिजली गिरी, लेकिन वो तब भी बच गए। एक बार बिजली गिरने की वजह से उन्हें अपने पैर का अंगूठा गंवाना पड़ा।

उन पर साल 1942, 1969, 1970, 1972, 1973, 1976 और 1977 में बिजली गिरी।

तीनों पतियों की मौत एक वजह से

बुलगेर्रिया में रहने वाली मारटा माइका के नाम को आप एक तरह से वॉर्निंग साइन समझ सकते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने तीन बार शादी रचाई और तीनों बार उनके पतियों की मौत बिजली गिरने की वजह से ही हुई।

दो पतियों की सड़क हादसे में बिजली गिरने से मौत हुई थी। जिस डॉक्टर से मारटा के दूसरे पति का इलाज चल रहा था, मारटा उससे प्यार करने लगी।

दोनों ने शादी रचा ली। लेकिन तीसरे पति की भी मौत बिजली गिरने से ही हो गई।

एक दिन में इतनी बार

ये मजाक नहीं हकीकत है।

ऑस्ट्रलिया के ब्रिजबेन में नवंबर साल 2012 में एक ही दिन में 11000 बार बिजली गिरी थी।

उस दिन एक घंटे में 4000 बार बिजली गिरने की घटना को रिकॉर्ड किया गया था।

पूरी टीम का हुआ सफाया

आपको जानकर हैरानी होगी बेना शादी नाम की फुटबॉल टीम कॉन्गो में बसांगा डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के दर्शकों के साथ मैच खेलने को तैयार हुई।

लेकिन तभी बिजली गिरी और बेना शादी टीम के सभी 11 खिलाड़ी वहीं के वहीं खत्म हो गए।

वहीं दूसरी तरफ विजिटर्स बने 30 लोगों की जानें बची रहीं और कुछ छोटी-मोटी चोटें ही आईं।

भागना पड़ा न्यूड

36 साल का जेन्स गॉटलेब और 28 साल की लीजा ग्रून लवर्स थे। दोनों में कुछ आपसी मतभेद हो गया था जिसको सुलझाने के लिए उन्होंने पास के एक जंगल में जाकर बात करने की सोची।

जर्मनी के एक जंगल में वो लोग गए और तभी वहां जोर से बारिश होने लगी। फिर एकाएक बिजली भी गिरने लगी।

एक बिजली आकर सीधे उनके बगल वाले पेड़ पर ऐसी गिरी कि उन्हें अपनी जान बचाते हुए रोड की तरफ ‌नंगे बदन ही भागना पड़ा।
विज्ञापन

कहां गिर गई बिजली?

क्रोऐशिया के रहने वाले 29 साल के ऐंटे जिनजिक एक दिन किसी सड़क किनारे बने टॉयलेट को यूज कर रहे थे।

तभी जोर से बरसात शुरू हो गई। उसने रबर बूट्स पहनी हुई थी जिस वजह से बिजली उसके पैरों से होती हुई उसके गुप्तांग में जा पहुंची।

उसका गुप्तांग तो जला लेकिन खुदा की गनीमत से वो बच गया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें