फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म में चार महीनों का अंतर, फिर भी हैं जुड़वां बच्चे

Mon, 19 Oct 2015 08:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉशिंगटन में जुड़वां बच्चों का अजीब मामला सामने आया है। एक महिला के जुड़वां बच्चों में से दूसरे बच्चे का जन्म 4 महीने के अंतर से होगा। इससे पहले निक और होली गोर्बेट्स दंपति के पहले बच्चे का जन्म बीते सिंतबर में हुआ था। पहला बच्चा महज 23 हफ्ते ही मां के गर्भ में रहा। जब ये बच्चा पैदा हुआ तो ये इतना छोटा और अजीब था कि इसे मां-बाप हाथ में लेने से कतरा रहे थे।
विज्ञापन


फर्स्टटूनो.कॉम की खबर के मुताबिक पहले जन्मे बच्चे का नाम लिंक है। लिंक के बारे में इसकी मां होली कहती हैं कि जब वो गर्भ में तो जुड़वां बच्चे के बीच ट्विन टू ट्विन सिंड्रोम पनप गया। ये ऐसी स्थिति होती है जब गर्भ में एक साथ होते हुए बच्चों बीच एक दूसरे से खून संचारित होने लगता है। ये एक खतरनाक स्थिति हो सकती है।

ऐसे में खून के सही तरह से बहाव न होने पाने की वजह से एक बच्चा बहुत ही कमजोर हो जाता है, और दूसरा मोटा हो जाता है। ये एक अति दुर्लभ सिंड्रोम है जो 90 फीसदी मामलों घातक साबित होता है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

23 हफ्तों तक स्पेशल केयर में रहेगा पहला बच्चा

एवरग्रीन हेल्थ मेडिकल सेंटर, जहां होली भर्ती रहीं, वहां के एक डॉक्टर का कहना है कि जुड़वां बच्चे गर्भाशय ग्रीवा और एमनियोटिक थैली में बहुत दवाब डाल रहे थे, जो कि असहनीय था।

आखिरकार ये फैसला किया गया कि कम से कम पहले बच्चे लिंक को बचा लिया जाए और दूसरे को मां के गर्भ में विकसित होने के लिए पूरा वक्त दिया जाए। डॉक्टरों ने होली का ऑपरेशन किया और वो सफल रहे।

करीब 23 हफ्तों के लिए लिंक को एनआईसीयू के एक इनक्युबेटर में रखा गया है, जहां उसकी खास तरीके से देखभाल हो रही है। माना जा रहा है कि दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए होली को फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें