फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने जा रही लड़की को 'गूगल' ने बचाया, जानिए कैसे हुआ ये करिश्मा

Thu, 26 Oct 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सर्च इंजन गूगल सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं देता, कभी-कभी जान भी बचा देता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस 24 वर्षीय युवती के साथ जो प्यार में मिली दगा से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही थी। 
विज्ञापन











 

demo
दरअसल, सहारनपुर से 4 किमी दूर युवती यमुना नहर में कूद कर अपने जीवन को समाप्त करने जा रही थी, लेकिन वह बेहद नर्वस थी। topyaps.com की रिपोर्ट के मुताबिक उसने गूगल सर्च पर लिखा 'आत्महत्या कैसे करें? इसके बाद युवती को एक सुसाइड हैल्पलाइन का नंबर मिला और अंत में मामला डीआईजी की काउंसलिंग तक आकर खत्म हुआ।
 


 

demo
यह नंबर गूगल ने ही लड़की को प्रोवाइड कराया था ताकि उसकी जान बचाई जा सके। डीआईजी के पब्लिक नंबर पर एक युवती का फोन आया लेकिन वह बहुत नवर्स थी। युवती ने उन्हें बताया कि गूगल पर आत्महत्या के तरीकों के बारे में सर्च करने के दौरान उन्हें नंबर मिला जिसके बाद डीआईजी ने युवती को अपने ऑफिस बुलाया।
 
 
विज्ञापन

demo
युवती ने बताया कि वो जिस लड़के के साथ सात सालों से रिलेशनशिप में थी, उसने सरकारी नौकरी मिलने के बाद उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी और अब वो किसी और से शादी कर रहा है। डीआईजी ने युवती को जैसे-तैसे शांत किया और फिर युवक और युवती की काउंसलिंग कराई। इस तरह से लड़की की जान बचाई जा सकी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें