फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुक और अशांत होते ही बदल जाता है इस बच्ची का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
परेशानी, अशांति या तनाव में आने पर आपने लोगों के चिड़चिए होने या फिर एकदम शांत होने वाले फेज को तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी तनाव से बदलते चेहरे को देखा है?
विज्ञापन


नहीं ना। डेली मेल के मुताबिक छह साल की स्टेफनी ब्राउन कभी भी तनाव या परेशानी में नहीं आ सकती।

अगर वो ऐसा करती है, तो सबसे पहले उसका बदन ही उसका साथ छोड़ना शुरू हो जाता है।

है बीमारी

इंगलैंड के यॉर्कशयर में जन्मी स्टेफनी बचपन से ही दुर्लभ बीमारी डिफ्यूज क्यूटानीअस मैसटोसाइ‌टोसिस से पीड़ित हैं।

इस बीमारी में परेशानी, कोई भी दुख, बेचैनी होने पर पूरे बदन में अजीबोगरीब चक्कते निकल आते हैं।

इनका अगर इलाज नहीं किया गया तो इससे मौत भी हो सकती है।

स्टेफनी के बदन पर ये चक्कते कुछ ज्यादा ही बड़े-बड़े निकलते हैं।



विज्ञापन

लिया खास इलाज

स्टेफनी की मां कहती हैं कि उन्हें बचपन से लेकर आज तक स्टेफनी का खास ख्याल रखना होता है।

अगर स्टेफनी कभी सीरियस भी हो जाती है तो उसे तुरंत ही शांत करवाना पड़ता है। चकत्ते ना उठें, इसलिए वो कई तरह की दवाइयां लेती हैं।

उन्होंने ये भी जोड़ा कि छह साल की प्यार सी बच्ची स्टेफनी बड़े होकर मॉडल बनना चाहती है।

अपनी बेटी को ठीक करने के लिए उन्होंने उसे यूवी रेज ट्रीटमेंट भी दिलवाया है। उससे काफी फर्क पड़ा है। वो मानती हैं कि स्टेफनी के बड़े होते-होते से ये बीमारी नहीं होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें