फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के लड़के के पेट से मिला मरा हुआ भ्रूण!

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कभी चार साल के लड़के से पेट से एक मरा हुआ भ्रूण मिल सकता है? ऐसा नामुमकिन लगता है। पर ये दुनिया हैरतअंगेज है और यहां होने वाली घटनाएं अजीबोगरीब।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मिडनापोर में एक चार साल साल के लड़के के पेट से मरे हुए भ्रूण को निकाल लिया गया है। ये लड़का बिनपुर थाने के क्षेत्र में आने वाला गांव खारिकाबंध से है।

बच्चे को कई दिनों से पेट में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों को लगा कि दर्द की वजह पेट में ट्यूमर बनना हो सकता है। इसके लिए उन्होंने लड़के का अल्ट्रासोनोग्राफी टेस्ट और सीटी स्कैन करवाया।
विज्ञापन

जांच में निकली दंग कर देने वाली रिपोर्ट

बच्चे की जांच कर रहे डॉ सिरशेंदुगिरि ने बताया कि टेस्ट की रिपोर्ट से वो खुद भी अचंभित थे। बच्चे के पेट में दर्द की वजह एक मरा हुआ भ्रूण था।

रिपोर्ट में ये भी पता चला कि इस मृत भ्रूण का काफी हद तक विकास हो चुका था। उसके हाथ, पैर, नाखून और सिर का भी थोड़ा सा हिस्सा विकसित हो चुका था।

लेकिन ऐसा हुआ कैसे? एक लड़के के पेट में भ्रूण मिलने की वजह डॉक्टर ने बताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस की दुनिया में इसे 'फीटस इन फिटु'  कहा जाता है।
विज्ञापन

डॉक्टर ने समझाया पूरा मसला

डॉक्टर ने बाद में बताया कि असल में ये मामला फीटस इन फिटु' का है।  ये तब होता है जब गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों के भ्रूण में से एक भ्रूण अलग-अलग विकास करने के बजाय एक भ्रूण के अंदर चला जाता है।

ऐसे में दूसरा भ्रूण तो बढ़ जाता है, लेकिन उसके पेट में ये भ्रूण पड़ा रह जाता है। कई बार इसका पता नहीं चल पाता है। कई मामलों में ये भ्रूण हमेशा पेट में पड़े रहते हैं। ये एक ऐसा ही मामला था।

ये एक दुर्लभ मेडिकल कंडिशन है जो पांच से छह लाख लोगों में किसी एक के साथ होता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें