फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बच्चे के पास नहीं है कोई चेहरा, देखें दंग करने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
जब किसी बच्चे का जन्म होता है, तो लोग यही मनाते हैं कि बच्चा स्वस्थ और सुंदर हो। लेकिन जरा सोचिए, क्या हो अगर किसी नवजात का जन्म हो और उसका पूरा शरीर होने के बावजूद चेहरा ना हो?
विज्ञापन


ऐसा चेहरे की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। डेली मेल के मुताबिक मिलिए मोरोक्को से थोड़ी ही दूरी पर स्थित कैसाब्लैनका में रहने वाले याहेआ नाम के तीन साल के लड़के से।

जन्म से ही उसके चेहरे पर ना तो आंखे थी, ना ही नाक और ना ही विकसित मुंह। बल्कि याहेआ के चेहरे पर जरूरी अंग की जगह बस छोटे-छोटे छेद बने हैं। नाक का एक छिद्र खुलकर माथे की ओर बढ़ता है। मोरोक्को से थोड़ी ही दूरी पर कैसाब्लैनका नाम का गांव है, वही येहुआ का जन्म हुआ।
विज्ञापन

Trending Videos

फेसबुक पर की बचाने की अपील

आप इसे भगवान की मेहरबानी कहें या फिर लड़के की किस्मत, लेकिन इतने अजीबोगरीब चेहरे के बावजूद याहेआ पूरी तरह से स्वास्‍थ है। उसे बोलने में दिक्कत होती है, इसलिए वो अपना काम इशारों में ही चला लेता है।

वो देख तो नहीं सकता, फिर भी अपनी हरकतों से सबके दिल को छू लेता है। याहेआ के मां-बाप मानते हैं कि उसकी शक्ल की वजह से लोग उसको दया की नजरों से देखते हैं और मिलना पसंद नहीं करते।

अपने बेटे को खूब प्यार करने वाले याहेआ के पिता के सबसे अच्छे मित्र ने उसके बेहतर इलाज के लिए फेसबुक पर लोगों से अपील की। वजह रूपयों के अभाव में ठीक ना कराया जा सका और वो ऐसे ही बढ़ता रहा।

विज्ञापन

मि‌ली है मदद

सोशल नेट‌वर्किंग की दुनिया में यकीनन सब कुछ मुमकिन सा हो गया है। मेडिकल प्रोफेशन्ल से मांगी हुई मदद पूरी सी हो गई जब फेसबुक पर फातिमा बक्रा नाम की एक ब्रेस्ट कैंसर सरवाइवर ने याहेआ की तस्वीर देखी और कहानी पढ़ी।

याहेआ के गांव के पास ही जन्मी और अब ऑस्ट्रेलिया में जन्मी फातिमा कहती हैं कि बच्चे को देखते ही वो उनकी आंखों में उतर गया था। वो खुद याहेआ से मिलने और उसकी मदद करने पहुंची।

याहेआ के माता-पिता ने सभी जरूरी जांचें ऑस्ट्रेलिया में करवा ली हैं। अब उसकी सर्जरी नामी डॉक्टर टोमी होम्स करेंगे। ये सर्जरी दिसंबर में होने की बात हुई है। उम्मीद है कि इसके बाद याहेआ के पास विकसित आम इंसान वाला चेहरा होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें