आपने मेडिकल सांइस की दुनिया में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले केस के बारे में सुना होगा। अब जानिए, ऐसे केस के बारे में जिसे सुनकर वाकई दंग रह जाएंगे।
क्या आप ऐसा विश्वास कर सकते हैं कि कोई इंसान सोए और सोते हुए हर बार उसकी सांसे 20 बार तक बोल जाए?
नहीं ना। लेकिन ऐसा होता है और ये सच है। डेली मेल की खबर के मुताबिक लीसिटी रैम नाम की एक नवजात बच्ची की सांसे हर रात 20 बार रूक जाती है।
इसके पीछे की वजह भी चौंकाने वाली है। आप भी जानिए।
एक दुर्लभ बीमारी
मेडिकल साइंस एक बीमारी के बारे में बताता है। इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अब्स्ट्रक्टिव स्लीप ऐपनिया नाम की बीमारी से पीड़ित है।
इस कंडिशन में सोते हुए बच्ची का थ्रोट रिलैक्स मोड में चला जाता है और इस वजह से उसकी सांस की नली सिकुड़ जाती है। ऐसे में उसकी सांसे थम जाती हैं।
अगर बच्ची की मां 26 साल की कायली रात भर जगकर उसकी सांस लेने को नोटिस ना करे, तो बच्ची कभी भी अपना दम तोड़ सकती है।
जब भी बच्ची सांसें लेना बंद करती है, कायली अपनी बेटी को सीपीआर यानी के खुद ही से उसकी छाती को बार-बार दबाकर उसकी सांसे वापस लाती है।
डॉक्टर दे दें मशीन
अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए कायली अभी से ही डॉक्टरों से एक मदद मांगती हैं। वो डॉक्टरों को उनकी नवजात को सीपीएपी यानी के कंटिनुअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर मशीन लगाने की बात कहती हैं।
ये एक ऐसी मशीन होगी जो बच्ची को सोते हुए भी सांस लेने में मदद करेगी। लेकिन चूंकि बच्ची अभी नवजात है, डॉक्टर उस पर बहुत मशीनें लगाकर उसकपर कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते हैं।
वो सबसे सही रास्ता तलाश कर रहें हैं और हर रात बच्ची को सीपीआर देने के भी पक्ष में नहीं हैं। उन्हें बच्ची को इस मुसीबत से बाहर निकालने के लिए अभी कई तरह के टेस्ट करने हैं।
बच्चों से जुड़ी ऐसी ही और हैरतअंगेज बीमारियां पढ़ने के लिए क्लिक करें